देश की खबरें | सभी राम भक्तों से माफी मांगें नेपाली प्रधानमंत्री : मौर्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या के भारत के बजाय नेपाल में होने के नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि उन्हें इस टिप्पणी के लिए सभी राम भक्तों से माफी मांगनी चाहिए।

लखनऊ, 14 जुलाई उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या के भारत के बजाय नेपाल में होने के नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि उन्हें इस टिप्पणी के लिए सभी राम भक्तों से माफी मांगनी चाहिए।

मौर्य ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “भगवान श्रीराम का जन्म उत्तर प्रदेश में सरयू के तट पर बसी अयोध्या नगरी में हुआ है। यही सब की आस्था और विश्वास है। हमारे धर्म ग्रंथ और उपनिषद यही कहते हैं। नेपाली प्रधानमंत्री को अपना बयान वापस लेते हुए सभी राम भक्तों से माफी मांगनी चाहिए।"

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: कांग्रेस नेता संजय झा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निलंबित किया गया: 14 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि नेपाल के प्रधानमंत्री का इस तरह का बयान देना ठीक नहीं है। वह कोई शंकराचार्य या महामंडलेश्वर नहीं हैं। उन्हें भगवान राम और माता सीता के बारे में बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा "मैं समझता हूं कि यह उसी तरह का प्रयास है जैसे नेपाली संसद के अंदर एक नया नक्शा लाकर पेश कर देना कि यह भारत का नहीं बल्कि नेपाल का हिस्सा है। भारत भी अगर इस तरह का कोई नक्शा पेश करे कि पूरा नेपाल ही भारत का है तो?"

यह भी पढ़े | राजस्थान में मचे सियासी घमासान के बीच कल सुबह 11 बजे होगी BJP की बैठक, वसुंधरा राजे भी रहेंगी मौजूद.

उन्होंने कहा कि नेपाल के वर्तमान राजवंश के बहुत से रिश्ते भारत के राजवंशों से रहे हैं। ओली को शायद इसकी जानकारी नहीं है। वह उनके बारे में पढ़ें और इस तरह के बयानों से बाज आएं।

गौरतलब है कि नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने एक विवादित बयान देते हुए कहा था कि असली अयोध्या भारत में नहीं बल्कि नेपाल में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\