विदेश की खबरें | नेपाली सेना के प्रमुख पृथक-वास में गए

काठमांडो, 27 सितंबर नेपाल की सेना के प्रमुख जनरल पूर्ण चंद्र थापा पृथक-वास में चले गए हैं। उनका खानसामा कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है।

सेना ने एक बयान में बताया कि सेना प्रमुख के आवास में कार्यरत एक खानसामा कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है, जिसके बाद जनरल थापा रविवार सुबह से पृथक-वास में हैं।

यह भी पढ़े | Pakistan: पाकिस्तान स्थित राज कपूर, दिलीप कुमार के पैतृक घरों को खरीदेगी प्रांतीय सरकार.

बयान में कहा गया है, “ स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय के निर्देशों के बाद से थापा पृथक-वास में रह रहे हैं।“

स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, नेपाल में सुरक्षा कर्मी तथा स्वास्थ्य कर्मी कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। नेपाल की सेना एवं पुलिस के करीब पांच हजार कर्मी कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं।

यह भी पढ़े | Pakistan का FATF की ब्‍लैकलिस्‍ट में आना तय, इमरान खान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें.

सूत्रों ने बताया कि सेना के दो कर्मियों की कोविड-19 के कारण मौत हो चुकी है।

इस बीच, देश में रविवार को 1573 और मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कुल मामले 73,394 हो गए हैं।

संक्रमण से 53,898 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

रविवार को नौ और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या 477 पहुंच गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)