एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | नेपाल आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए चीन के साथ अपने दूसरे सीमा बिंदु को फिर खोलेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल ने निर्माण सामग्री और जलविद्युत एवं हवाई अड्डा परियोजनाओं के लिए आवश्यक सामानों की आपूर्ति के वास्ते पांच महीने के बाद चीन के साथ लगे अपने दूसरे सीमा बिंदु को फिर से खोलने का फैसला किया है। एक मीडिया खबर में यह जानकारी दी गई है।

विदेश की खबरें | नेपाल आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए चीन के साथ अपने दूसरे सीमा बिंदु को फिर खोलेगा

काठमांडू, 27 जून नेपाल ने निर्माण सामग्री और जलविद्युत एवं हवाई अड्डा परियोजनाओं के लिए आवश्यक सामानों की आपूर्ति के वास्ते पांच महीने के बाद चीन के साथ लगे अपने दूसरे सीमा बिंदु को फिर से खोलने का फैसला किया है। एक मीडिया खबर में यह जानकारी दी गई है।

नेपाल ने कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के वास्ते ततोपानी और रसुवागढ़ी में चीन के साथ अपनी दो सीमाओं को 29 जनवरी को बंद कर दिया था।

यह भी पढ़े | ऑस्ट्रेलिया में बढ़ सकते हैं कोरोना वायरस संक्रमण के मामले.

ततोपानी सीमा बिंदु को दवाइयां और स्वास्थ्य उपकरण चीन से लाने के लिए आठ अप्रैल को खोला गया था।

काठमांडू पोस्ट की खबर के अनुसार, रसुवागढ़ी सीमा के जरिये नेपाल की ओर एक तरफा यातायात को फिर से शुरू करने पर दोनों देश सहमत हुए हैं।

यह भी पढ़े | इजरायल: व्यस्त सड़क पर कार में सेक्स करते UN के अधिकारी का वीडियो वायरल, संयुक्त राष्ट्र ने शुरू की मामले की जांच.

खबर के अनुसार, सीमा को फिर से खोलने की अंतिम तिथि अभी तय नहीं की गई है।

रासुवा के मुख्य जिला अधिकारी हरि प्रसाद पंत ने कहा कि बुधवार को नेपाल-चीन मैत्री पुल (मैत्री ब्रिज) पर दोनों देशों के अधिकारियों के बीच सीमा बिंदु को फिर से खोलने पर चर्चा की गई थी।

नेपाल में अब तक कोरोना वायरस के 12,309 मामले सामने आये है और 28 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2020 10:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).