विदेश की खबरें | नेपाल ने भारत के साथ वार्ता की मांग दोहरायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री प्रदीप गवली ने एक साक्षात्कार में एपी से कहा कि वार्ता के लिए पिछले साल नवंबर और दिसंबर में एवं फिर मई में भी अनुरोध किया गया।

विदेश मंत्री प्रदीप गवली ने एक साक्षात्कार में एपी से कहा कि वार्ता के लिए पिछले साल नवंबर और दिसंबर में एवं फिर मई में भी अनुरोध किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने बार बार कहा है कि नेपाल वार्ता की मेज पर बैठकर इस समस्या का हल करना चाहता है।’’

यह भी पढ़े | India-China Border Tension: भारत के दबाब से नरम पड़ा चीन, लद्दाख में 2.5 किमी पीछे हटे चीनी सैनिक.

उन्होंने कहा, ‘‘ हम औपचारिक बातचीत का इंतजार कर रहे हैं ताकि अनोखे तरह की साझेदारी वाले ये दोनों देश और प्रेरणादायी संबंध विकसित कर पाएं जो 21 वीं सदी की जरूरतों को परिलक्षित करे।’’

दोनों देशों के बीच यह नया सीमा विवाद पिछले महीने भारत द्वारा उस क्षेत्र में एक हिमालयी संपर्क मार्ग का उद्घाटन करने के साथ शुरू हुआ। यह स्थान भारत, तिब्बत और चीन के बीच एक रणनीतिक तिराहे पर है।

यह भी पढ़े | India-Nepal Border Dispute: भारत के साथ सीमा विवाद के बीच नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली बोले-बातचीत के अलावा कोई विकल्प नहीं.

अस्सी किलोमीटर लंबे इस रोड का उद्घाटन रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया था । यह लिपुलेख से गुजरता है जिसे भारत और चीन के बीच सबसे छोटे एवं अति व्यवाहारिक व्यापारिक मार्गों में एक समझा जाता है।

नेपाल ने इस रोड के उद्घाटन का तीखा विरोध किया।

प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली की सरकार ने नेपाल का एक नया राजनीतिक मानचित्र जारी किया जिसमें विवादित क्षेत्र को नेपाल की सीमा के अंदर दिखाया गया है।

ऐसी खबर है कि भारत कोरोना वायरस महामारी के नियंत्रण में आने तक बातचीत करना नहीं चाहता है। लेकिन नेपाल को वार्ता की हड़बड़ी है।

गवली ने कहा, ‘‘ यदि कोरोना वायरस शीघ्र ही राजनयिक वार्ता होने की राह में बाधा है तो इसे उस लिंक रोड के उद्घाटन में भी बाधा होनी चाहिए। लेकिन यदि कोरोना वायरस ने उद्घाटन में कोई समस्या नहीं पैदा की तो इसका मतलब है कि कुछ विवाद तो हैं, कुछ विरोधाभास भी हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\