एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महिला के साथ संबंध को लेकर पड़ोसी ने की व्यक्ति की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के सिसोना गांव में 23 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी।

देश की खबरें | महिला के साथ संबंध को लेकर पड़ोसी ने की व्यक्ति की हत्या
जियो

मुजफ्फरनगर (उप्र), 19 जून जिले के सिसोना गांव में 23 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि राजन का पड़ोसी परिवार की एक महिला के साथ कथित तौर पर संबंध था

यह भी पढ़े | Corona epidemic: कोरोना की वजह से हावी तनाव और अवसाद को कैस भगाएं दूर, जानें दिल्ली एम्स के डॉ. नंद कुमार से.

सर्कल अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि राजन का शव आरोपी के घर की छत पर मिला।

पीड़ित परिवार के अनुसार आरोपी ईश्वर और उसका बेटा छोटू, राजन को अपने घर ले गया था और दोनों ने मिलकर राजन को मारा।

यह भी पढ़े | कोरोना संक्रमित दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की हालत बिगड़ी, फेफड़ों में बढ़ा इन्फेक्शन, अब दी जाएगी प्लाज्मा थेरेपी.

सिंह ने बताया कि गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और जांच जारी है।

वहीं एक अन्य घटना में एक व्यक्ति को 24 वर्षीय एक व्यक्ति की मोती महल क्षेत्र में चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रिंस ने बृहस्पतिवार रात में एक जौहरी के बेटे सतीश की हत्या कर दी।

थाना प्रभारी अनिल कपेरवन ने बताया कि इस संबंध में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2020 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).