देश की खबरें | एनईएचयू के नवोन्मेषकों ने विकसित की किताबों को संक्रमणमुक्त करने वाली मशीन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वोत्तर पर्वतीय विश्वविद्यालय (एनईएचयू) के नवोन्मेषकों के एक दल ने किताबों के जरिए कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के उद्देश्य से पुस्तकों को संक्रमणमुक्त करने वाली एक मशीन विकसित की है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिलॉन्ग, 24 सितंबर पूर्वोत्तर पर्वतीय विश्वविद्यालय (एनईएचयू) के नवोन्मेषकों के एक दल ने किताबों के जरिए कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के उद्देश्य से पुस्तकों को संक्रमणमुक्त करने वाली एक मशीन विकसित की है।

एनईएचयू के बायोमेडिकल इंजीनियरिंग विभाग और बुनियादी विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विभाग के नवोन्मेषकों के दल ने किताबों को संक्रमणमुक्त करने वाली एक मशीन बनाई है।

यह भी पढ़े | सेंसेक्स में 1,114.8 अंकों की गिरावट, निफ्टी 10,805.5 तक लुढका: 24 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

यह उत्पाद बनाने वाली टीम के सदस्य डॉ. असीम सिन्हा ने कहा, ‘‘यह मशीन सभी प्रकार की पठन सामग्री को अपने आप संक्रमणमुक्त करती है और इससे सामग्री को किसी प्रकार का नुकसान भी नहीं होता।’’

सिन्हा ने बताया कि यह ऐसी मशीन है जो किताबों को संक्रमणमुक्त करने के लिए पराबैंगनी किरणों और ताप प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करती है।

यह भी पढ़े | Farm Bills: कृषि बिल के खिलाफ आर-पार की लड़ाई, पंजाब के फिरोजपुर में किसान मजदूर संघर्ष समिति का रेल रोको आंदोलन जारी.

उन्होंने बताया कि मशीन 20 पैसा प्रति किताब की दर पर करीब 45 मिनट में 150 किताबों को संक्रमणमुक्त कर सकती है।

एनईएचयू के प्रभारी पुस्कालयाध्यक्ष डॉ. एफ आर सुमेर ने बताया कि इस मशीन को बनाने का मकसद विश्वविद्यालय के पुस्तकालय को कोरोना वायरस मुक्त रखना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर