NEET-PG Result 2023: नीट-पीजी 2023 के नतीजे रिकॉर्ड समय में घोषित- मनसुख मांडविया
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को कहा कि नीट-पीजी 2023 का परिणाम घोषित कर दिया गया है और रिकॉर्ड 10 दिनों में परिणाम घोषित करने के लिए राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) की सराहना की.
नयी दिल्ली, 15 मार्च : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने मंगलवार को कहा कि नीट-पीजी 2023 का परिणाम घोषित कर दिया गया है और रिकॉर्ड 10 दिनों में परिणाम घोषित करने के लिए राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) की सराहना की.
एनबीईएमएस ने पांच मार्च को 277 शहरों में 902 परीक्षा केंद्रों पर 2,08,898 उम्मीदवारों के लिए कंप्यूटर आधारित प्लेटफॉर्म पर नीट-पीजी 2023 का आयोजन किया था. मंडाविया ने ट्वीट में कहा, "नीट-पीजी 2023 का परिणाम आज घोषित किया गया. यह भी पढ़ें : Mumbai: खुद को सीएम जगन मोहन रेड्डी का पीए बताकर लोगों को ठगने वाला शख्स गिरफ्तार
परिणामों में योग्य घोषित किए गए सभी छात्रों को बधाई. एनबीईएमएस ने फिर से नीट-पीजी परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित करके और रिकॉर्ड समय में परिणाम घोषित करके बहुत अच्छा काम किया है. मैं उनके प्रयासों की सराहना करता हूं."
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2023 09:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

