एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नीट: तमिलनाडु में किशोर ने की आत्महत्या, राजनीतिक दलों की परीक्षा खत्म करने की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में पिछली बार राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा पास करने के बावजूद मेडिकल कॉलेज में दाखिला नहीं ले सके 19 वर्षीय किशोर ने बुधवार को आत्महत्या कर ली। वह इस बार परीक्षा देकर अपने अंकों में सुधार करना चाहता था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | नीट: तमिलनाडु में किशोर ने की आत्महत्या, राजनीतिक दलों की परीक्षा खत्म करने की मांग
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अरियालुर (तमिलनाडु), नौ सितंबर तमिलनाडु में पिछली बार राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा पास करने के बावजूद मेडिकल कॉलेज में दाखिला नहीं ले सके 19 वर्षीय किशोर ने बुधवार को आत्महत्या कर ली। वह इस बार परीक्षा देकर अपने अंकों में सुधार करना चाहता था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान विग्नेश के रूप में हुई है। उसका शव यहां एक गांव के निकट कुएं में तैरता हुआ मिला।

यह भी पढ़े | Bihar बिहार के बांका जिले में जिउतिया पर्व के मौके पर दर्दनाक हादसा, नदी और तलाब में डूबने से 5 बच्चों की मौत.

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि किशोर 13 सितंबर को होने वाली नीट की परीक्षा को लेकर कुछ समय से तनाव में था।

उन्होंने कहा, ''उसने इससे पहले परीक्षा पास कर ली थी, लेकिन इस बार अंकों में सुधार करने को लेकर तनाव में था। ''

यह भी पढ़े | Rafale Induction Ceremony: दुश्मनों की अब खैर नहीं, भारतीय वायुसेना में आज शामिल होगा राफेल लड़ाकू विमान.

इस घटना के बाद तमिलनाडु के राजनीतिक दलों ने एक बार फिर परीक्षा को खत्म करने की मांग की।

द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने नीट आवेदक की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस परीक्षा के चलते एक और जान चली गई।

उन्होंने छात्रों से साहस के साथ जीवन जीने और आत्महत्या की प्रवृत्ति त्यागने की अपील करते हुए कहा, ''बेरहम केन्द्र सरकार नीट को कब खत्म करेगी। और कितनी जानें जाएंगी? ''

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक समेत कई राजनीतिक दल इस आधार पर नीट का विरोध करते है कि यह सामाजिक न्याय, पिछले तबकों और ग्रामीण छात्रों के हितों को खिलाफ है, जो कोचिंग कक्षाओं का खर्च नहीं उठा सकते।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2020 01:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).