देश की खबरें | नीट परीक्षा : केरल में छात्राओं को अंत:वस्त्र हटाने को बाध्य किये जाने के खिलाफ प्रदर्शन हुआ हिंसक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के अयूर में नीट परीक्षा के दौरान छात्राओं को अंत:वस्त्र निकालने के लिए बाध्य करने पर एक निजी शिक्षण संस्थान के विरूद्ध छात्र संगठनों का प्रदर्शन हिंसक हो जाने के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है।

कोल्लम (केरल), 19 जुलाई जिले के अयूर में नीट परीक्षा के दौरान छात्राओं को अंत:वस्त्र निकालने के लिए बाध्य करने पर एक निजी शिक्षण संस्थान के विरूद्ध छात्र संगठनों का प्रदर्शन हिंसक हो जाने के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है।

समाचार चैनलों पर प्रसारित फुटेज में विद्यार्थी कथित रूप से लाठी-डंडों से संस्थान की खिड़कियों में तोड़फोड़ करते नजर आये । पुलिस को उन्हें वहां से तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।

छात्र कार्यकर्ता पुलिस घेरे को तोड़ते हुए कॉलेज परिसर में घुस गये और उन्होंने वहां कथित रूप से तोड़फोड़ की। पुलिस कार्रवाई में कुछ छात्र कार्यकर्ता घायल हुए। पुलिस के अनुसार, स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए और पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

सोमवार को 17 वर्षीय एक छात्रा के पिता ने मीडिया से कहा था कि पहली बार नीट परीक्षा में बैठ रही उनकी बेटी को बिना अंत:वस्त्र के परीक्षा देना पड़ा । उन्होंने कहा कि वह इस सदमें से अबतक उबर नहीं पायी।

उन्होंने कहा कि उनकी बेटी नीट बुलेटिन में उल्लिखित ड्रेस कोड के हिसाब से कपड़े पहनकर गयी थी और उसमें अंत:वस्त्र को लेकर कहीं कुछ नहीं लिखा था।

केरल पुलिस ने लड़की की शिकायत पर इस घटना से कथित रूप से जुड़े लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\