एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मांसपेशी की चोट के कारण ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक नहीं खेलेंगे नीरज चोपड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा दो सप्ताह पहले अभ्यास के दौरान मांसपेशी में लगी चोट के कारण चेक गणराज्य में 28 मई को होने वाली ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक 2024 एथलेटिक्स मीट में भाग नहीं ले सकेंगे ।

देश की खबरें | मांसपेशी की चोट के कारण ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक नहीं खेलेंगे नीरज चोपड़ा

नयी दिल्ली, 26 मई ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा दो सप्ताह पहले अभ्यास के दौरान मांसपेशी में लगी चोट के कारण चेक गणराज्य में 28 मई को होने वाली ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक 2024 एथलेटिक्स मीट में भाग नहीं ले सकेंगे ।

चोपड़ा ने इस सत्र में दो स्पर्धाओं दोहा डायमंड लीग और फेडरेशन कप में भाग लिया है । वह अतिथि के तौर पर इस टूर्नामेंट में पहुंचेंगे ।

आयोजकों ने एक बयान में कहा ,‘‘ चोपड़ा को दो सप्ताह पहले अभ्यास के दौरान मांसपेशी में चोट लगी थी जिसकी वजह से वह ओस्ट्रावा में नहीं खेल सकेंगे लेकिन अतिथि के तौर पर यहां आयेंगे ।’’

मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैम्पियन चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में रजत पदक जीता और भुवनेश्वर में फेडरेशन कप में स्वर्ण पदक हासिल किया था ।

आयोजकों ने कहा कि उन्हें चोपड़ा का मैसेज मिला था जिसमें उन्होंने स्पर्धा से नाम वापिस लेने की जानकारी दी ।

चोपड़ा की जगह जर्मनी के जूलियन वेबर इसमें खेलेंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2024 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).