देश की खबरें | शरीर का तापमान ज्यादा होने पर कोविड-19 नहीं होने पर नीट देने की होगी अनुमति : अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नीट परीक्षा के सुचारू संचालन की व्यवस्था करने के बाद, ओडिशा सरकार ने शनिवार को स्पष्ट कर दिया कि वैसे छात्र, जिनके शरीर का तापमान ज्यादा होगा और उनमें कोविड-19 के लक्षण होंगे, लेकिन कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं है, तो उन्हें परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 12 सितंबर नीट परीक्षा के सुचारू संचालन की व्यवस्था करने के बाद, ओडिशा सरकार ने शनिवार को स्पष्ट कर दिया कि वैसे छात्र, जिनके शरीर का तापमान ज्यादा होगा और उनमें कोविड-19 के लक्षण होंगे, लेकिन कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं है, तो उन्हें परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी।

इसका निर्णय यहां एक समीक्षा बैठक में किया गया जिसमें खुर्दा के जिलाधिकारी ने भाग लिया, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और नीट के राज्य नोडल अधिकारी पोली पटनायक शामिल थे।

यह भी पढ़े | Pune: पुणे में अब ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाले टैंकरों पर होगा एम्बुलेंस की तरह सायरन, कलेक्टर की तरफ से आदेश पारित.

बैठक के बाद खुर्दा के जिलाधिकारी एस के मोहंती ने कहा, ‘‘हां, सामान्य से अधिक तापमान और कोविड-19 के लक्षण वाले उम्मीदवारों को उनके कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाये जाने की स्थिति में परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।’’

सरकार ने रविवार को होने वाली नीट प्रवेश परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क परिवहन और आवास सुविधा प्रदान करने के लिए व्यापक इंतजाम किये हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार में JD(S) भी उतरेगी चुनाव मैदान में, पूर्व पीएम एच. डी. देवगौड़ा जाएंगे पटना.

रविवार को राज्य के सात शहरों में 83 परीक्षा केंद्रों पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) का आयोजन किया जाएगा जिसमें कुल 37,459 परीक्षार्थी भाग लेंगे।

नीट की राज्य नोडल अधिकारी पॉली पटनायक ने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए निशुल्क परिवहन और आवास सुविधा का इंतजाम किया है।’’

उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को विभिन्न जिलों से परीक्षा केंद्रों तक ले जाने और लाने के लिए निशुल्क सरकारी बसें उपलब्ध रहेंगी।

कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉलों का सख्ती से पालन करते हुए सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षाएं होंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\