जरुरी जानकारी | एनडीटीवी को दूसरी तिमाही में 53.45 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मीडिया कंपनी न्यू दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (एनडीटीवी) को सितंबर में समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 53.45 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है।
नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर मीडिया कंपनी न्यू दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (एनडीटीवी) को सितंबर में समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 53.45 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है।
एनडीटीवी ने बुधवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 5.55 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।
हालांकि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की एकीकृत परिचालन आय 16.5 प्रतिशत बढ़कर 111.32 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले समान अवधि में यह 95.55 करोड़ रुपये थी।
अदाणी समूह की मीडिया कंपनी का सितंबर तिमाही में कुल खर्च 76.25 प्रतिशत बढ़कर 164.76 करोड़ रुपये हो गया।
बीएसई पर एनडीटीवी का शेयर 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 167.90 रुपये पर बंद हुआ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2024 10:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

