जरुरी जानकारी | एनडीटीवी ने वेतन में कटौती समाप्त की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मीडिया कंपनी नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (एनडीटीवी) ने मंगलवार को कहा कि कर्मचारियों के वेतन में कटौती एक अक्ट्रबर से समाप्त कर दी है। कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद इस साल अप्रैल में कंपनी ने वेतन कटौती लागू थी।
नयी दिल्ली, तीन नवंबर मीडिया कंपनी नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (एनडीटीवी) ने मंगलवार को कहा कि कर्मचारियों के वेतन में कटौती एक अक्ट्रबर से समाप्त कर दी है। कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद इस साल अप्रैल में कंपनी ने वेतन कटौती लागू थी।
विभिन्न वेतनमानों में ग्रेड के अनुसार वेतन में 10 से 40 प्रतिशत तक कटौती की गई थी। मासिक 50,000 रुपये अथवा उससे कम वेतन पाने वालों के वेतन में कोई कटौती नही की गई थी।
यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: पीएम मोदी का तंज- डबल-डबल युवराजों को नकार, फिर बनेगी ‘NDA की सरकार.
एनडीटीवी ने शेयर बाजारों को भेजी गई सूचना में कहा है, ‘‘... एक अक्टूबर 2020 से नयी दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड ने कर्मचारियों पर लागू वेतन कटौती को समाप्त कर दिया है।’’
एनडीटीवी ने कहा है कि 20 प्रतिशत तक की कटौती एक अगस्त 2020 से प्रभावी होगी।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: फेस्टिवल सीजन में सरकारी कर्मचारी इस स्कीम का उठा सकते है फायदा, जानिए कैसे.
कंपनी ने कहा, ‘‘कारोबार की स्थिति की सावधानीपूवर्क समीक्षा किये जाने के बाद कंपनी ने तय किया है कि एक अक्ट्रबर 2020 से 20 से 40 प्रतिशत कटौती के दायरे में आने वाले कर्मचारियों के वेतन कटौती को समाप्त कर दिया जायेगा।’
अक्टूबर माह का बकाया कर्मचारियों को दिवाली से पहले जारी कर दिया जायेगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)