देश की खबरें | एनडीआरएफ ने तेलंगाना, आंध्र के बारिश प्रभावित क्षेत्रों में 600 से अधिक लोगों को बचाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बारिश प्रभावित क्षेत्रों में बचाव अभियान चला रहे राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने शहर के जलमग्न हो चुके हिस्सों, रंगारेड्डी जिले और आंध्र के पूर्वी गोदावरी जिले से छह सौ से अधिक लोगों को बचा लिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 16 अक्टूबर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बारिश प्रभावित क्षेत्रों में बचाव अभियान चला रहे राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने शहर के जलमग्न हो चुके हिस्सों, रंगारेड्डी जिले और आंध्र के पूर्वी गोदावरी जिले से छह सौ से अधिक लोगों को बचा लिया है।

अधिकारियों ने आज बताया कि तेलंगाना सरकार के प्रयासों के बावजूद यहां जलाशयों के समीप स्थित कुछ स्थान जलमग्न ही रहे।

यह भी पढ़े | Gujjar Mahapanchayat Tomorrow: राजस्‍थान के इन जिलों में गुर्जर महापंचायत के कारण 16 अक्‍टूबर की रात से ठप्प रहेंगी इंटरनेट सेवाएं, नहीं चलेगा सोशल मीडिया.

एनडीआरएफ की ओर से जारी एक वक्तव्य के अनुसार तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्य जारी रहे।

वक्तव्य में कहा गया है, “आज एनडीआरएफ के दलों ने महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में फंसे 200 लोगों को बचाया और तेलंगाना के हैदराबाद तथा रंगारेड्डी शहरों और आंध्र के पूर्वी गोदावरी जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से छह सौ से ज्यादा लोगों को बाहर निकाला।”

यह भी पढ़े | Video Of J&K Terrorist’s Surrender: सुरक्षाबलों ने कश्मीर में अपनी सूझबूझ से आतंकी का कुछ यूं कराया सरेंडर, VIDEO देख आप भी करेंगे सलाम.

एनडीआरएफ ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बल के तीस दल तैनात किये गए हैं। पिछले तीन दिनों में इन दलों ने 540 लोगों को बचाया है और चार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के पांच हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\