देश की खबरें | एनडीआरएफ और एसएसबी टीम ने पश्चिमी सिक्किम में लापता पर्यटक की तलाशी का अभियान तेज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और सिक्किम पुलिस की टीम ने पश्चिमी सिक्किम के ग्यालशिंग जिले में गोएचाला मार्ग पर 'ट्रैकिंग' के दौरान लापता हुए एक पर्यटक की तलाश और बचाव का अभियान तेज कर दिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

गंगटोक, एक मई राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और सिक्किम पुलिस की टीम ने पश्चिमी सिक्किम के ग्यालशिंग जिले में गोएचाला मार्ग पर 'ट्रैकिंग' के दौरान लापता हुए एक पर्यटक की तलाश और बचाव का अभियान तेज कर दिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पर्यटक 21 अप्रैल को लापता हो गया था और उसकी पहचान पश्चिम बंगाल निवासी संदीपन रॉय (31) के रूप में हुई है।

रॉय 19 अप्रैल को छह साथी पर्यटकों और एक गाइड के साथ सफर शरू किया। 21 अप्रैल की शाम को ताघशिंग के पास पहुंचने पर समूह को पता चला कि रॉय लापता हैं।

प्रारंभ में तलाशी अभियान पुलिस कर्मियों, स्थानीय स्वयंसेवकों और वन विभाग के अधिकारियों द्वारा चलाया गया।

अब एनडीआरएफ, एसएसबी और सिक्किम पुलिस की टीम लापता पर्यटक की तलाश में जुटी हुई हैं।

अधिकारियों ने बताया कि ग्यालशिंग जिले के पुलिस अधीक्षक शेरिंग शेरपा पूरे अभियान की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\