देश की खबरें | राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मुर्मू गुजरात पहुंची, भाजपा विधायकों से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू रविवार दोपहर को अहमदाबाद पहुंचीं और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों तथा अन्य दल के नेताओं से मुलाकात की।

अहमदाबाद,17 जुलाई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू रविवार दोपहर को अहमदाबाद पहुंचीं और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों तथा अन्य दल के नेताओं से मुलाकात की।

मुर्मू के अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचने पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख सी आर पाटिल ने उनकी अगवानी की। मुर्मू सोमवार को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन मांगने के लिए यहां आई हैं।

यहां एक होटल में भाजपा विधायकों और अन्य दल के नेताओं से बातचीत के दौरान मंच पर उनके साथ मुख्यमंत्री पटेल और पाटिल मौजूद थे।

कुछ विधायकों ने कहा कि वे इस बात से प्रसन्न हैं कि राजग की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए एक महिला उम्मीदवार हैं, जो आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखती हैं और वे सुनिश्चित करेंगे की उन्हें भारी मतों से जीत मिले।

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा, ‘‘ मेरा मानना है कि यह हम सबके लिए गर्व का क्षण है।’’

उन्होंने कहा,‘‘ गुजरात से भाजपा के सभी विधायक राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए आदिवासी समुदाय की एक महिला के उम्मीदवार होने को लेकर उत्साहित हैं। वे सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें भारी मतों से जीत मिले।’’

गौरतलब है कि इससे पहले मुर्मू को बुधवार को गुजरात आना था, लेकिन राज्य में भारी बारिश के कारण उनकी यात्रा स्थगित कर दी गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\