देश की खबरें | माफी मांगने को लेकर राजग ने साधा तेजस्वी यादव पर निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में राजद के 15 साल के कार्यकाल में हुईं ‘‘गलतियों’’ को लेकर पार्टी नेता तेजस्वी यादव द्वारा लोगों से माफी मांगे को लेकर राज्य में सत्तारूढ़ जद (यू)-भाजपा गठबंधन ने शुक्रवार को उन पर निशाना साधा।

पटना, तीन जुलाई बिहार में राजद के 15 साल के कार्यकाल में हुईं ‘‘गलतियों’’ को लेकर पार्टी नेता तेजस्वी यादव द्वारा लोगों से माफी मांगे को लेकर राज्य में सत्तारूढ़ जद (यू)-भाजपा गठबंधन ने शुक्रवार को उन पर निशाना साधा।

राज्य में कुछ ही महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव में राजद की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी ने बृहस्पतिवार को कहा था, ‘‘जब पार्टी सत्ता में थी, तब मैं छोटा था। इसके बावजूद, यदि कोई गलती हुई है, तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं।’’

यह भी पढ़े | गलवानी घाटी में घायल हुए सैनिकों से पीएम मोदी ने की मुलाकात : 3 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राजग ने इस चुनाव में राजद के 15 साल के कार्यकाल बनाम नीतीश कुमार के 15 साल के कार्यकाल को मुख्य मुद्दा बनाया है। कुमार के 15 साल के कार्यकाल की अवधि में वह समय शामिल नहीं है, जब वह चार साल के लिए भाजपा नीत गठबंधन से अलग हो गए थे।

पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्य विधानसभा में इस समय विपक्ष के नेता तेजस्वी ने इस चुनावी मुद्दे के जवाब में उक्त टिप्पणी की थी।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस से जंग: पटना के महावीर मंदिर में ऑटोमेटिक मशीन से भक्तों को दिया जा रहा है चरणामृत.

पूर्व मुख्यमंत्रियों लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के बेटे ने नीतीश कुमार के कार्यकाल में उपमुख्यमंत्री के तौर पर अपने करीब दो साल के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘मेरी निगरानी में कोई गलत कार्य नहीं हुआ।’’

कुमार राजद-कांग्रेस गठबंधन से अलग हो गए थे और वह राजग में लौट आए थे।

तेजस्वी यादव ने बृहस्पतिवार को दिए भाषण में रोजगार के अभाव में राज्य से श्रमशक्ति के बड़े स्तर पर पलायन के लिए नीतीश कुमार पर निशाना साधा।

जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कुमार के खिलाफ यादव के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बिहार के लोग ‘‘चुनावी मौसम में छवि सुधारने की कोशिशें’’ सफल नहीं होने देंगे।

प्रसाद ने कहा, ‘‘लोग उस अंधकारमय समय की यादों से अब भी सिहर जाते हैं, जब असामाजिक तत्वों द्वारा जाति के आधार पर लड़ाइयां और फिरौती के लिए अपहरण करना आम बात थी, जिनके सिर पर सत्ता में बैठे लोगों का हाथ था। आम श्रमिकों को ही नहीं, बल्कि चिकित्सकों, इंजीनियरों और अन्य पेशेवरों को अपनी सुरक्षा के लिए भागना पड़ा।’’

भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा, ‘‘जिस प्रकार देश के लोग चीन और पाकिस्तान को भारत विरोधी रुख के लिए और कांग्रेस को सिखों के नरसंहार तथा जम्मू-कश्मीर को बर्बाद करने के लिए कभी माफ नहीं करेंगे, उसी प्रकार राजद को बिहार के लोग कभी माफ नहीं करेंगे।’’

आनंद ने कहा कि तेजस्वी यादव ने ‘‘अपनी पार्टी के 15 साल के कुशासन के समाप्त होने के 15 साल बाद’’ माफी मांगी है।

उन्होंने पूछा कि चारा घोटाला मामले में रांची में सजा काट रहे राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने कभी कोई माफी क्यों नहीं मांगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\