देश की खबरें | राजग नेताओं ने लालू पर किया पलटवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजद प्रमुख लालू प्रसाद द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर करीब तीन महीने से सरकारी आवास से न निकलने का आरोप लगाए जाने पर प्रदेश में सत्ताधारी राजग के नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री पर पलटवार किया है।

जियो

पटना, नौ जून राजद प्रमुख लालू प्रसाद द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर करीब तीन महीने से सरकारी आवास से न निकलने का आरोप लगाए जाने पर प्रदेश में सत्ताधारी राजग के नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री पर पलटवार किया है।

लालू ने सोमवार को ट्वीट कर नीतीश पर तंज कसते हुए कहा था ''बूझो तो जानें? किस प्रदेश का डरपोक मुख्यमंत्री विगत 83 दिन से घर से बाहर नहीं निकला है...रणछोर का हिसाब-किताब आने वाले चुनाव में सब लोग मिलकर करें।’’

यह भी पढ़े | कोविड-19 को लेकर मनीष सिसोदिया की चेतावनी, कहा- दिल्ली में 31 जुलाई तक कोरोना के मामले बढ़कर साढ़े पांच हो सकते हैं.

राजद प्रमुख ने अपने ट्वीट में नीतीश का नाम नहीं लिया था।

भाजपा नेता एवं उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी तथा नीतीश की पार्टी जदयू के नेताओं ने मंगलवार को राजद प्रमुख पर पलटवार किया।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में गौ हत्या पर अब होगी 10 साल की सजा, योगी कैबिनेट में फैसला: 9 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता एवं लालू के छोटे पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा, ''‪इस संकटकाल में स्वास्थ्य व्यवस्था, ग़रीबों-श्रमिकों की वस्तुस्थिति जानने और राज्यवासियों का हौसला बढ़ाने के लिए विगत 84 दिन से आप घर से बाहर नहीं निकले हैं। अगर कोई डर है तो आगे-आगे मैं आपके साथ चलूँगा। लेकिन अब तो निकलिए।’’

चारा घोटाले में सजा काट रहे और वर्तमान में रांची के एक अस्पताल में इलाज करा रहे लालू पर सुशील ने पलटवार में तंज कसा ''लालू प्रसाद लालटेन युग के दुराग्रहों की मानसिक कारा में भी बंदी हैं, इसलिए न "वर्क फ्रॉम होम" समझ सकते हैं, न वर्चुअल संवाद। लालूवाद को राजनीतिक पृथक-वास में भेजने की जरूरत है''।

उन्होंने कहा, ''बिहार में नीतीश कुमार पिछले 15 साल से जनता के बीच हैं और बाढ़ आपदा से कोरोना संक्रमण तक हर संकट से 12 करोड़ प्रदेशवासियों की रक्षा में लगे हैं।’’

सुशील ने कहा, ‘‘जो लालू प्रसाद चारा घोटाले के चार मामलों में सजायाफ्ता होकर 1,095 दिनों से जेल में हैं, जिनके सियासी वारिस :तेजस्वी: लोकसभा चुनाव के बाद 33 दिन तक विधानसभा से गायब रहे और लॉकडाउन में 50 दिन तक राज्य से बाहर अज्ञातवास में रहे, वह मुख्यमंत्री से घर से काम करने की अवधि का हिसाब किस मुँह से मांग रहे हैं?’’

नीतीश के मंत्रिमंडल में शामिल जदयू नेताओं अशोक चौधरी और नीरज कुमार तथा पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने राजद प्रमुख पर कटाक्ष करते हुए कहा, "नीतीश कुमार अपने घर से बाहर निकल सकते हैं और जब भी चाहें किसी जगह का दौरा कर सकते हैं, लेकिन विपक्षी पार्टी के प्रमुख कई मामलों में सजा सुनाए जाने और अदालत द्वारा बार-बार जमानत देने से इनकार कर दिए जाने के कारण ऐसा नहीं कर सकते।"

अनवर अमित नेत्रपाल

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\