देश की खबरें | एनसीडब्ल्यू ने भोपाल के कॉलेज में छात्राओं के यौन उत्पीड़न का स्वत: संज्ञान लिया, जांच समिति बनाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने भोपाल के एक कॉलेज में छात्राओं के यौन उत्पीड़न से जुड़े कथित मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए इसकी जांच के लिए एक समिति गठित की है। एनसीडब्ल्यू की ओर से बुधवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने भोपाल के एक कॉलेज में छात्राओं के यौन उत्पीड़न से जुड़े कथित मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए इसकी जांच के लिए एक समिति गठित की है। एनसीडब्ल्यू की ओर से बुधवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

बयान के मुताबिक, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की सेवानिवृत्त अधिकारी और झारखंड की पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) निर्मल कौर के नेतृत्व वाली यह समिति तीन मई से पांच मई तक भोपाल के दौरे पर रहेगी।

भोपाल के एक कॉलेज में छात्रों के एक समूह ने कथित तौर पर अपनी पहचान छिपाई और कई छात्राओं को अपने प्यार के जाल में फंसाया।

मीडिया में आई खबरों के अनुसार, इन छात्रों ने छात्राओं के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया, उक्त कृत्य को फिल्माया और संबंधित वीडियो का इस्तेमाल उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए किया। इनमें से कुछ छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

आयोग के बयान के मुताबिक, जांच समिति में जबलपुर उच्च न्यायालय की अधिवक्ता निर्मला नायक और एनसीडब्ल्यू के अवर सचिव आशुतोष पांडे को शामिल किया गया है।

बयान के अनुसार, समिति के सदस्य स्थानीय प्राधिकारियों, पीड़ित छात्राओं और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनके बयान दर्ज करेंगे और आयोग के समक्ष एक रिपोर्ट पेश करेंगे।

बयान में कहा गया है, “आयोग मामले में न्याय सुनिश्चित करने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\