देश की खबरें | एनसीपीसीआर ने नौवीं कक्षा के छात्र की आत्महत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिये कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने पिछले महीने नवी मुंबई में एक स्कूल की इमारत से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या करने वाले नौवीं कक्षा के छात्र के मामले में जिलाधिकारी को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है।
ठाणे, 25 मार्च राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने पिछले महीने नवी मुंबई में एक स्कूल की इमारत से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या करने वाले नौवीं कक्षा के छात्र के मामले में जिलाधिकारी को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है।
नवी मुंबई के सीवुड्स इलाके में सात फरवरी को स्कूल की पांचवीं मंजिल से कूदकर नौवीं कक्षा के एक छात्र ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया था।
एनसीपीसीआर ने ठाणे के जिलाधिकारी को 17 मार्च को लिखे पत्र में कहा कि उन्हें मृत लड़के के पिता से शिकायत मिली है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि किशोर को स्कूल में परेशान किया गया था, जिसके कारण उसने आत्महत्या कर ली।
आयोग के अनुसार, लड़के के पिता ने यह भी दावा किया कि उन्हें स्कूल में सीसीटीवी वीडियो भी नहीं दिखाई गई।
पत्र में कहा गया है कि अन्य छात्रों ने अपने अभिभावकों को स्कूल में उत्पीड़न के बारे में बताया था और शिकायतकर्ता ने प्राथमिकी दर्ज कराने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
आयोग ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि वे पत्र प्राप्त होने के 10 दिनों के भीतर प्राथमिकी दर्ज कराएं और उसकी एक प्रति, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य प्रासंगिक दस्तावेज आयोग को भेजें ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2025 09:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

