एजेंसी न्यूज

हत्या के प्रयास और अपहरण मामले में राकांपा विधायक अन्ना बंसोडे के बेटे को किया गया गिरफ्तार

पुणे जिले में पिंपरी चिंचवड पुलिस ने हत्या के प्रयास और अपहरण के एक मामले में राकांपा विधायक अन्ना बंसोडे के बेटे को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. मामला एक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कंपनी के प्रबंधक तानाजी पवार की एक शिकायत पर दर्ज किया गया था.

हत्या के प्रयास और अपहरण मामले में राकांपा विधायक अन्ना बंसोडे के बेटे को किया गया गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

पुणे, 27 मई: पुणे जिले में पिंपरी चिंचवड पुलिस ने हत्या के प्रयास और अपहरण के एक मामले में राकांपा विधायक अन्ना बंसोडे के बेटे को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. मामला एक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कंपनी के प्रबंधक तानाजी पवार की एक शिकायत पर दर्ज किया गया था, जिसे खुद 12 मई को पिंपरी विधायक के कार्यालय परिसर पर कथित रूप से गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. पवार ने दावा किया कि बंसोडे के दो लोगों ने 12 मई की सुबह अकुर्डी इलाके में स्थित उसके कार्यालय से उसका अपहरण कर लिया और उसे चिंचवड में एक जगह ले गए जहां विधायक के बेटे सिद्धार्थ बंसोडे (21) और 10 से 15 अन्य लोगों ने लोहे की छड़, चमड़े की बेल्ट और लाठी से उसकी पिटाई की.

पवार पर उसी दिन दोपहर में बंसोडे के कार्यालय परिसर पर दो गोलियां चलाने का आरोप लगाया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस उपायुक्त मंचक इप्पर ने कहा, ‘‘हमने सिद्धार्थ बंसोडे और तीन अन्य को रत्नागिरि से गिरफ्तार किया है. अब तक कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.’’ विधायक ने दावा किया कि उनके निजी सहायक ने कंपनी के मालिक से दो लोगों को नौकरी देने के लिए कहने के लिहाज से पवार को बुलाया था.

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | पुणे में म्यूकरमाइकोसिस के 564 मरीज उपचाराधीन, अब तक 27 मरीजों की मौत

बंसोडे ने दावा किया कि पवार दो अन्य लोगों के साथ उनके कार्यालय आया और उनके (विधायक) केबिन के अंदर इस मुद्दे पर बहस के बाद पवार बाहर आया और गोलियां चला दीं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2021 11:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).