देश की खबरें | एनसीसी कैडेट ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ हाथ मिलाने को यादगार बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की उन्नीस वर्षीय कैडेट वंदना कुमारी लालकिले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हाथ मिलाने के बाद अपना उत्साह नहीं रोक सकी और कहा, ‘‘यह मेरा अब तक का सबसे अच्छा स्वतंत्रता दिवस था।’’

नयी दिल्ली, 15 अगस्त राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की उन्नीस वर्षीय कैडेट वंदना कुमारी लालकिले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हाथ मिलाने के बाद अपना उत्साह नहीं रोक सकी और कहा, ‘‘यह मेरा अब तक का सबसे अच्छा स्वतंत्रता दिवस था।’’

वंदना कुमारी लालकिले के उन कुछ भाग्यशाली दर्शकों में से थीं, जिनसे मोदी ने अपना संबोधन देने के बाद बातचीत की। दिल्ली की रहने वाली कुमारी ने कहा, ‘‘यह (प्रधानमंत्री से मिलना) एक शानदार अनुभव था। हमें बहुत गर्व महसूस हो रहा है।’’

समारोह में हिस्सा लेने वाले एनसीसी कैडेट सफेद वर्दी पहने हुए थे और कतार में कुर्सियों पर बैठे थे। मोदी कुछ कैडेट के पास पहुंचे और उनकी ओर हाथ हिलाया।

कुमारी ने कहा, ‘‘हालांकि उन्होंने (प्रधानमंत्री मोदी) मुझसे कुछ नहीं कहा, लेकिन मैं उनसे मिलकर और हाथ मिलाकर बहुत खुश हूं।’’

दिल्ली निवासी 19 वर्षीय अंजेला दत्त ने कहा, ‘‘यह बिल्कुल मंत्रमुग्ध कर देने वाला पल था, वह ठीक हमारे सामने से गुजरे और एक प्रधानमंत्री को इतने करीब और व्यक्तिगत रूप से देखना अपने आप में एक बड़ी बात है।’’

दिल्ली के दयाल सिंह कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र एवं एनसीसी कैडेट सक्षम ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा, "हमने उनके (प्रधानमंत्री) साथ 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे लगाए। यादगार अनुभव रहा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\