देश की खबरें | एनसीबी ने मादक पदार्थ मामले में दीपिका, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान को पूछताछ के लिए बुलाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड में मादक पदार्थ के कथित गठजोड़ की जांच कर रहे मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने अभिनेत्रियों दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह और अन्य को पूछताछ के लिए बुलाया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 23 सितम्बर बॉलीवुड में मादक पदार्थ के कथित गठजोड़ की जांच कर रहे मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने अभिनेत्रियों दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह और अन्य को पूछताछ के लिए बुलाया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एनसीबी के वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया कि पादुकोण को शुक्रवार को बुलाया गया है।

यह भी पढ़े | Bihar Deputy CM Sushil Modi Statement on COVID-19: बिहार के सीएम सुशील मोदी बोले-वायु प्रदूषण से बढ़ जाता है कोविड-19 संक्रमण का खतरा.

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में मादक पदार्थ के दृष्टिकोण को लेकर एनसीबी की जांच के दौरान बॉलीवुड में मादक पदार्थो का एक गठजोड़ सामने आया है ।

अधिकारी ने बताया कि एनसीबी ने अपनी जांच को बढ़ाते हुए इन ‘ए-सूची’ की हस्तियों को ‘‘जांच में शामिल’’ होने को कहा है।

यह भी पढ़े | Mumbai Rains: भारी बारिश के चलते पानी-पानी हुई मुंबई, कई जगहों पर जलभराव के कारण बढ़ी लोगों की दिक्कतें (Watch Pics & Videos).

उन्होंने कहा कि मामले में कुछ लोगों से पूछताछ के दौरान इन लोगों के नाम सामने आये है।

अधिकारी ने बताया कि दीपिका को अपना बयान दर्ज कराने के लिए 25 सितम्बर को बुलाया गया है, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को 26 सितम्बर जबकि रकुल प्रीत सिंह, राजपूत की टैलेंट मैनेजर श्रुति मोदी और डिजाइनर सिमोन खंबाटा को बृहस्पतिवार को पेश होने के लिए कहा गया है।

एनसीबी के अधिकारी ने बताया कि मामले में एक टैलेंट मैनेजर जया साहा ने कुछ महत्वपूर्ण सूचनाएं दी है।

इससे पूर्व पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया था लेकिन उन्होंने खराब स्वास्थ्य के कारण कुछ समय मांगा है और उन्हें शुक्रवार तक पेश होने से छूट दी गई है।

एनसीबी सूत्रों ने बताया कि प्रकाश की व्हाट्सएप बातचीत में एक ‘डी’ के साथ मादक पदार्थों के बारे में बातचीत शामिल है।

एनसीबी कथित तौर पर मादक पदार्थ खरीदने और उनका इस्तेमाल करने के लिए अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

बुधवार को फिल्म निर्माता मधु मंटेना अपना बयान दर्ज कराने के लिए एनसीबी गेस्ट हाउस में पहुंचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी