देश की खबरें | अर्जुन रामपाल से एनसीबी कर रही पूछताछ, अभिनेता का विदेशी दोस्त गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल से मादक पदार्थ के एक मामले में मादक द्रव्य नियंत्रक ब्यूरो (एनसीबी) पूछताछ कर रही है और इसी बीच उनके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 13 नवंबर बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल से मादक पदार्थ के एक मामले में मादक द्रव्य नियंत्रक ब्यूरो (एनसीबी) पूछताछ कर रही है और इसी बीच उनके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Ayodhya Deepotsav Live Streaming on Doordarshan: सीएम योगी के हाथों अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम का होगा शुभारंभ, जलाए जाएंगे 5.51 लाख दीये, दूरदर्शन पर देखें लाइव.

इससे पहले रामपाल को केंद्रीय एजेंसी ने बुधवार को तलब किया था।

दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट में स्थित एनसीबी के जोनल कार्यालय में आज रामपाल पूर्वाह्न 11 बजे पहुंचे।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: यूपी में एक और पत्रकार का शव मिला, महिला इंस्पेक्टर पर केस दर्ज.

अधिकारी ने कहा कि 47 वर्षीय अभिनेता से हिंदी फिल्म उद्योग में कथित तौर पर मादक पदार्थों के सेवन से संबंधित मामले में पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस बीच रामपाल के विदेशी दोस्त पॉल गीयर्ड को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है।

अधिकारी ने कहा कि गीयर्ड को एनसीबी के दल ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया।

एनसीबी ने रामपाल की पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रायडिस से लगातार दो दिन पूछताछ की थी।

एजेंसी ने अभिनेता के बांद्रा स्थित आवास पर सोमवार को तलाशी लेने के बाद रामपाल और डेमेट्रायडिस को तलब किया था।

एजेंसी ने लैपटॉप, मोबाइल फोन और टैबलेट इत्यादि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त करने के साथ ही रामपाल के वाहन चालक से भी पूछताछ की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\