देश की खबरें | एनसीबी ने सुशांत के निजी स्टाफ सदस्य को गिरफ्तार किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, पांच सितंबर नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ मामले की जांच के सिलिसले में राजपूत के निजी स्टाफ सदस्य दीपेश सावंत को गिरफ्तार कर लिया।

एनसीबी ने कहा कि इसके साथ ही चल रही जांच के सिलसिले में अब तक कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह भी पढ़े | COVID-19 Tally: कोरोना संक्रमण के मामले में ब्राजील को पीछे छोड़ कर दूसरे नंबर पर पहुंचा भारत, हर दिन सामने आ रहे रिकॉर्ड स्तर केस.

अधिकारियों ने बताया कि सावंत से कल रात 10 बजे से पूछताछ चल रही थी और उसे मादक पदार्थ निरोधक कानून एनडीपीएस की धाराओं के तहत शनिवार रात करीब आठ बजे गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘उससे पूछताछ की गयी और उसका सामना शौविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, जैद विलात्रा तथा कैजान इब्राहिम से कराया गया।’’

यह भी पढ़े | कोरोना के गुजरात में 1311 नए केस मिले, 16 की हुई मौत: 5 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एनसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘सावंत को गिरफ्तार किया गया है।’’

उन्होंने कहा कि उसे रविवार सुबह 11 बजे स्थानीय इसप्लेनेड अदालत में पेश किया जाएगा।

इससे पहले एक वरिष्ठ एनसीबी अधिकारी ने कहा था कि सावंत की भूमिका मामले में एक ‘गवाह’ की है।

एजेंसी ने शुक्रवार को इस मामले में शौविक चक्रवर्ती (24) और राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार किया था।

एजेंसी ने कहा कि सात गिरफ्तार लोगों में से शौविक, मिरांडा और विलात्रा (21) एनसीबी की हिरासत में हैं।

मामले में जब जांच शुरू हुई थी तो एजेंसी ने दो लोगों अब्बास लखानी और करण अरोड़ा को गिरफ्तार किया था। उन्हें कथित मादक पदार्थ तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)