नागपुर, 16 नवंबर महराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के दौरे के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को संदिग्ध नक्सलियों ने 27 वर्षीय युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यहां से करीब 200 किलोमीटर दूर भाम्रागढ़ में लाहेरी गांव के रहने वाले दिनेश पुसू गावडे की पेनुकोंडा में हत्या कर दी गई।
उन्होंने बताया कि गावडे एक खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को पेनुकोंडा गया था।
अधिकारी के मुताबिक, गावडे की धारदार हथियार से हत्या की गई और मौके पर कथित हत्यारों ने एक नोट लिखकर छोड़ा था, जिसमें मृतक पर पुलिस का खबरी होने का आरोप लगाया गया था।
अधिकारी ने बताया, ''मृतक पुलिस का खबरी नहीं था। धोद्राज थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भाम्रागढ़ भेजा गया है। अपराधियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।''
मुख्यमंत्री शिंदे ने बुधवार को गढ़चिरौली में एतापल्ली तालुका के पिपली बर्गी का दौरा किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY