एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुठभेड़ में इनामी नक्सली घायल, अस्पताल में भर्ती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजनांदगांव जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बुधवार को बताया कि जिले के बाघनदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटेंगा से पेंडराडीह मार्ग पर सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में महाराष्ट्र- मध्यप्रदेश -छत्तीसगढ़ जोन के प्लाटून नंबर एक का कमांडर डेविड उर्फ उमेश घायल हो गया है। डेविड महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले का निवासी है। उसके सर पर आठ लाख रूपए का इनाम है।

देश की खबरें | मुठभेड़ में इनामी नक्सली घायल, अस्पताल में भर्ती

राजनांदगांव जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बुधवार को बताया कि जिले के बाघनदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटेंगा से पेंडराडीह मार्ग पर सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में महाराष्ट्र- मध्यप्रदेश -छत्तीसगढ़ जोन के प्लाटून नंबर एक का कमांडर डेविड उर्फ उमेश घायल हो गया है। डेविड महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले का निवासी है। उसके सर पर आठ लाख रूपए का इनाम है।

शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को छुरिया और बाघनदी थाना क्षेत्र के मध्य नक्सली गतिविधि की सूचना मिली थी। सूचना के बाद जिला बल और भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था।

यह भी पढ़े | कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर महाराष्ट्र सरकार का फैसला, कोविड-19 रोगियों के लिए निजी एम्बुलेंस की लेगी सेवा.

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बल के जवान जब कटेंगा से पेड्राडीह जाने वाले रास्ते पर थे तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए। वहीं अंधेरा होने के कारण सुरक्षा बल के जवान सुबह तक घटनास्थल पर ही थे।

उन्होंने बताया कि सुबह जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से एक नग पिठ्ठू, दैनिक उपयोग का सामान और भारी मात्रा में खून के धब्बे दिखाई दिए। तब सुरक्षा बलों ने आसपास के गांव में खोज अभियान शुरू किया। वहीं डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र से भी डीआरजी के दल को रवाना किया गया।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: चीनी एजेंट कहे जाने पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने बीजेपी नेताओं को भेजा नोटिस.

शुक्ला ने बताया कि पुलिस दल जब खोभा गांव में था तब एक घायल नक्सली वहां से भागने लगा। बाद में सुरक्षा बल के जवानों ने उन्हें पकड़ लिया। सुरक्षा बलों ने उनसे पूछताछ की तब उसने अपना नाम डेविड बताया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घायल नक्सली से एक एके 47 रायफल, तीन मैग्जिन, 54 कारतूस, एक पिस्टल, दो मैग्जिन, 13 कारतूस, एक वाकीटाकी, मेडिकल सामान और अन्य सामान बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि नक्सली डेविड के खिलाफ राजनांदगांव, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली और गोंदिया जिले में तथा मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में हत्या और पुलिस दल पर हमला जैसे दर्जनों अपराध दर्ज है।

शुक्ला ने बताया कि घायल नक्सली को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय राजनांदनांव में भर्ती कराया गया है।

संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2020 10:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).