एजेंसी न्यूज

नौसेना के नाविक ने जहाज पर की आत्महत्या, जांच का आदेश

भारतीय नौसेना के 25 वर्ष के एक नाविक ने मुंबई बंदरगाह पर एक जहाज पर अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली. यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी.

नौसेना के नाविक ने जहाज पर की आत्महत्या, जांच का आदेश
Indian Navy

मुम्बई, 13 नवंबर : भारतीय नौसेना के 25 वर्ष के एक नाविक ने मुंबई बंदरगाह पर एक जहाज पर अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली. यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी. अधिकारी ने कहा, ‘‘यह घटना शनिवार दोपहर नौसैनिक युद्धपोत पर हुई और नौसेना ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं.’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘नाविक जहाज पर एक कक्ष में गया और कथित तौर पर खुद को गोली मार ली. उसकी मौके पर ही मौत हो गई.’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘आत्महत्या के पीछे का सटीक कारण अभी तक अज्ञात है, लेकिन पुलिस को संदेह है कि नाविक ने कुछ घरेलू मुद्दों के कारण यह कदम उठाया होगा.’’ यह भी पढ़ें : दिल्ली उच्च न्यायालय ने कॉलेज को नीट-यूजी की सीट संख्या बढ़ाने की अनुमति दी

उन्होंने कहा कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है. संपर्क करने पर, नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2022 01:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).