विदेश की खबरें | नौसेना ने क्षतिग्रस्त हुई पनडुब्बी के दो शीर्ष अधिकारियों को निष्कासित किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इसके अलावा कार्यकारी अधिकारी और कमांडर के वरिष्ठ सलाहकार के रूप में सूचीबद्ध एक नाविक को भी उसके पद से हटा दिया गया है।
इसके अलावा कार्यकारी अधिकारी और कमांडर के वरिष्ठ सलाहकार के रूप में सूचीबद्ध एक नाविक को भी उसके पद से हटा दिया गया है।
यह कार्रवाई जापान में स्थित अमेरिकी ‘सेवंथ फ्लीट’ के कमांडर वाइस एडमिरल कार्ल थॉमस ने की। ‘सेवंथ फ्लीट’ के बयान में कहा गया, ‘‘थॉमस का मानना है कि विवेक से निर्णय लेकर और नौवहन योजना, निगरानी दल के कार्य निष्पादन और जोखिम प्रबंधन के दौरान आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करके हादसे को रोका जा सकता था।’’
बयान में बताया गया है कि थॉमस ने कमांडिंग ऑफिसर के पद से कमांडर कैमरून अलजिलानी, कार्यकारी अधिकारी के पद से लेफ्टिनेंट कमांडर पैट्रिक कैशिन और पोत प्रमुख के पद से मास्टर चीफ सोनार तकनीशियन कोरी रॉजर्स को सेवामुक्त कर दिया है। पोत प्रमुख कार्यकारी अधिकारी और कमांडर के वरिष्ठ सलाहकार के रूप में सूचीबद्ध है।
नौसेना ने अभी तक सार्वजनिक रूप से यह नहीं बताया है कि यूएसएस कनेक्टिकट पानी के नीचे चट्टान से कैसे टकराई और इससे पोत को कितना नुकसान हुआ।
नौसेना ने बताया था कि पनडुब्बी का परमाणु रिएक्टर और उसकी प्रणोदन प्रणाली क्षतिग्रस्त नहीं हुई है। टक्कर से चालक दल के सदस्यों को मामूली चोटें आईं। पनडुब्बी के समुद्र के नीचे एक चट्टान से टकराने की सबसे पहले खबर देने वाली ‘यूएसएनआई न्यूज’ ने बताया कि पनडुब्बी के आगे के हिस्से को पहुंचे नुकसान से उसका बैलेस्ट टैंक क्षतिग्रस्त हो गया है।
यह घटना दो अक्टूबर की है लेकिन नौसेना ने पांच दिन बाद इसकी जानकारी दी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)