देश की खबरें | ‘मिलन’ परेड में नौसेना ने ताकत और सांस्कृतिक विविधता का किया प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्थित बीच रोड पर रविवार को आयोजित इंटरनेशनल सिटी परेड में भारतीय नौसेना ने अपनी ताकत और देश की सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया।

विशाखापत्तनम, 27 फरवरी आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्थित बीच रोड पर रविवार को आयोजित इंटरनेशनल सिटी परेड में भारतीय नौसेना ने अपनी ताकत और देश की सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया।

इस दौरान भारतीय नौसेना के साथ-साथ मित्र देशों जैसे अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, श्रीलंका, मलेशिया और वियतनाम की नौसेनाओं की टुकड़ियों ने भी परस्पर मित्रता और सद्भावना के साथ मार्च किया।

यह परेड 11वें बहुपक्षीय समुद्री युद्धाभ्यास ‘मिलन-2022’ का हिस्सा है जिसका आयोजन पहली बार यहां किया जा रहा है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार, विभिन्न देशों के राजदूत और अन्य गणमान्य लोग इस शानदार परेड का गवाह बने।

इस परेड को लाखों विशाखापत्तनवासियों ने भी देखा जिन्हें इस सप्ताह के शुरुआत में राष्ट्रपति के ‘फ्लीट रिव्यू’ में शामिल किया गया था।

परेड में एक बार फिर नौसेना के समुद्री कमांडो (मार्कोस) ने अपनी कुशलता का प्रदर्शन किया और उन्होंने बंदी बनाने की स्थिति में अपना कौशल दिखाया। इस परेड में नौसेना के विमानों और हेलीकॉप्टर ने भी हिस्सा लिया।

आंध्र प्रदेश पुलिस के आतंकवाद रोधी अभियान संगठन (ऑक्टोपस) ने भी परेड में हिस्सा लिया। इनके अलावा राष्ट्रीय कैडेट कोर के विद्यार्थी भी शामिल हुए। परेड में नर्तकों के दल ने आंध्र प्रदेश के पारंपरिक शास्त्रीय नृत्य कुचिपुड़ी की प्रस्तुति दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\