विदेश की खबरें | नवेलनी ने रूसी पायलटों, डॉक्टरों को धन्यवाद दिया, कहा : आप अच्छे लोग हैं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नवेलनी (44) की पिछले महीने साइबेरिया से मास्को की उड़ान में तबीयत खराब हो गयी थी। 20 अगस्त को वह बेहोश हो गए थे और कोमा में चले गए थे। वह करीब तीन महीने तक कोमा में रहे।

नवेलनी (44) की पिछले महीने साइबेरिया से मास्को की उड़ान में तबीयत खराब हो गयी थी। 20 अगस्त को वह बेहोश हो गए थे और कोमा में चले गए थे। वह करीब तीन महीने तक कोमा में रहे।

उन्होंने शुक्रवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि पायलटों ने तुरंत विमान को ओम्स्क हवाई अड्डे पर उतारा और चिकित्साकर्मियों ने दिए गए जहर की पहचान करते हुए तुरंत "एट्रोपिन’’ की एक खुराक दी।

यह भी पढ़े | UNESCO Global Education Meeting: COVID19 के कारण शिक्षा की स्थिति पर चर्चा के लिए यूनेस्को अगले माह बुलाएगा विशेष सत्र.

उन्होंने लिखा, “धन्यवाद, अंजान अच्छे दिल वाले दोस्त। आप अच्छे लोग हैं।’’

राजनेता ने अपनी पत्नी यूलिया को गले लगाते हुए एक फोटो भी पोस्ट की है।

यह भी पढ़े | COVID19 Cases in Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर कोरोना के मामले 3.21 करोड़ के पार, अब तक 981,754 संक्रमितों की हुई मौत.

नवेलनी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के मुखर आलोचक रहे हैं। उन्हें इस सप्ताह की शुरुआत में अस्पताल से छुट्टी मिली है।

इस बीच रूसी अधिकारियों ने आपराधिक जांच शुरू करने के अंतरराष्ट्रीय दबाव का विरोध करते हुए कहा है कि विपक्षी नेता के शरीर में कोई जहरीला तत्व नहीं पाया गया है। रूस ने जर्मनी, फ्रांस और स्वीडन से उनके निष्कर्षों को साझा करने की मांग की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\