एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नवी मुंबई: दो समूहों के बीच की लड़ाई में बीच-बचाव की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मी को भीड़ ने पीटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नवी मुंबई में दो समूहों के बीच लड़ाई को रोकने की कोशिश के दौरान एक पुलिसकर्मी और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। इस मामले में कई लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | नवी मुंबई: दो समूहों के बीच की लड़ाई में बीच-बचाव की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मी को भीड़ ने पीटा

ठाणे, 27 मार्च नवी मुंबई में दो समूहों के बीच लड़ाई को रोकने की कोशिश के दौरान एक पुलिसकर्मी और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। इस मामले में कई लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार को पनवेल इलाके में एक बिजलीघर के पास हुई।

बिजलीघर में तैनात एक पुलिस उप-निरीक्षक ने झगड़े को बंद कराने के लिए बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने उन्हें भी धक्का दे दिया।

जब पुलिसकर्मी के साथ आए दूसरे व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाना शुरू किया तो भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी।

अधिकारी ने बताया कि जब पुलिसकर्मी ने दूसरे व्यक्ति को बचाने की कोशिश की तो समूहों के सदस्यों ने उस पर भी हमला किया।

अधिकारी ने बताया कि मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया और उन्हें बाद में छोड़ दिया गया।

उन्होंने कहा कि 14 पहचाने गए संदिग्धों और 10 अज्ञात लोगों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2024 06:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).