देश की खबरें | नवीन पटनायक ने दलाईलामा को उनके 85 वें जन्मदिन पर बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाईलामा को उनके 85 वें जन्मदिन पर बधाई दी।

भुवनेश्वर, छह जुलाई ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाईलामा को उनके 85 वें जन्मदिन पर बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटरहैंडल पर दलाईलामा के साथ अपनी तस्वीर साझा की।

यह भी पढ़े | Coronavirus: सीएम अरविंद केजरीवाल और डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया ने राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का दौरा किया.

पटनायक ने ट्वीट किया, ‘‘ श्रद्धेय दलाईलामा को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहे और आप दीर्घायु हों तथा आप दुनिया में प्रेम, करूणा एवं शाति का प्रसार करते रहें।’’

हाल ही में दलाईलामा ने पटनायक और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र भेजकर इन दोनों राज्यों में मई में चक्रवात अम्फान से हुए जानमाल की क्षति पर सहानुभूति प्रकट की थी।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस से महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 279 पुलिस वाले पाए गए पॉजिटिव: 6 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दलाईलामा 1959 में तिब्बत से आने के बाद से भारत में रह रहे हैं। निर्वासित तिब्बत सरकार भारत से अपना शासन चलाती है और देश में 1,60,000 से अधिक तिब्बती रहते हैं।

तिब्बती आध्यात्मिक नेता कई बार ओडिशा जा चुके है। नवंबर, 2017 में उन्होंने पटनायक से मुलाकात की थी।

ओडिशा के गजपति जिले के चंद्रगिरि में तिब्बतियों की एक बस्ती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\