देश की खबरें | अरब सागर में भारत, इंडोनेशिया की नौसेना का अभ्यास
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और इंडोनेशिया की नौसेना ने समुद्री क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के मकसद से बृहस्पतिवार को अरब सागर में सैन्य अभ्यास किया।
नयी दिल्ली, 18 फरवरी भारत और इंडोनेशिया की नौसेना ने समुद्री क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के मकसद से बृहस्पतिवार को अरब सागर में सैन्य अभ्यास किया।
भारतीय नौसेना के पोत आईएनएस तलवार और इंडोनेशिया की नौसेना के बहुउद्देश्यीय पोत केआरआई बुंग टोमो ने इस अभ्यास में हिस्सा लिया।
भारतीय नौसेना ने एक ट्वीट में बताया, ‘‘सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाने और द्विपक्षीय समुद्री सहयोग को मजबूत करने के लिए भारतीय नौसेना के पोत आईएनएस तलवार और इंडोनेशियाई नौसेना के पोत केआरआई बुंग टोमो ने अरब सागर में बृहस्पतिवार को ‘पैसेज अभ्यास’ में हिस्सा लिया।’’
पिछले कुछ वर्षों में इंडोनेशिया के साथ समुद्री क्षेत्र में भारत का सहयोग बढ़ा है।
कोरोना वायरस महामारी के बावजूद भारतीय नौसेना ने पिछले कुछ महीने में जापान, रूस, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका समेत कई अन्य देशों के साथ समुद्र में अभ्यास किया है।
भारत ने नवंबर में मालाबार अभ्यास किया था जिसमें अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने भागीदारी की थी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को आमंत्रित कर ‘क्वाड’ के सभी सदस्य देशों के साथ इस अभ्यास में हिस्सा लिया था।
‘क्वाड’ एक अनौपचारिक समूह है, जिसमें भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जाापान शामिल हैं। इस समूह का मकसद खुला और स्वतंत्र हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करना है। इस क्षेत्र में हालिया वर्षों में चीनी सेना की आक्रामकता बढ़ी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)