विदेश की खबरें | नाटो प्रमुख ने जापान से मजबूत संबंधों का आह्वान किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वह अपनी पूर्वी एशियाई यात्रा के तहत जापान में हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सुरक्षा निकटता से आपस में जुड़ी हुई है।’’
वह अपनी पूर्वी एशियाई यात्रा के तहत जापान में हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सुरक्षा निकटता से आपस में जुड़ी हुई है।’’
यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के खिलाफ अमेरिका की अगुवाई में आर्थिक प्रतिबंध लगाने वाले देशों में जापान तुरंत शामिल हो गया था तथा उसने यूक्रेनी नागरिकों को मानवीय सहायता तथा गैर-लड़ाकू रक्षा उपकरण भी उपलब्ध कराए।
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने चिंता जतायी कि यूरोप में रूस की आक्रामकता एशिया में भी हो सकती है, जहां चीन की आक्रामकता तथा ताइवान के समीप उसके बढ़ते तनाव को लेकर पहले ही चिंता व्याप्त है।
जापान ने हाल में नाटो से अपने संबंध मजबूत किए हैं।
स्टोल्टेनबर्ग ने उत्तरी तोक्यो में इरुमा सैन्य अड्डे की यात्रा के दौरान कहा, ‘‘यूक्रेन में युद्ध दिखाता है कि हमारी सुरक्षा निकटता से आपस में जुड़ी हुई है।’’
स्टोल्टेनबर्ग सोमवार देर रात को दक्षिण कोरिया से जापान पहुंचे थे। उनका मंगलवार को किशिदा से मुलाकात करने तथा एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन करने का कार्यक्रम है।
उन्होंने कहा, ‘‘अगर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन में जीत जाते हैं तो यह यूक्रेनी नागरिकों के लिए एक त्रासदी होगी लेकिन इससे दुनियाभर के निरंकुश नेताओं को भी बहुत खतरनाक संदेश जाएगा क्योंकि तब उन्हें ऐसा लगेगा कि अगर वे सैन्य शक्ति का इस्तेमाल करते हैं तो वे अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)