एजेंसी न्यूज

'भारत बंद' की राष्ट्रव्यापी सफलता ने भाजपा के हाथ-पैर फुला दिए : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केन्द्र के नये विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों द्वारा सोमवार को आहूत 'भारत बंद' को सफल करार दिया और कहा कि 'भारत बंद' की राष्ट्रव्यापी सफलता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हाथ-पैर फुला दिए हैं और भाजपा के नेता व समर्थक घर से निकलने का साहस नहीं जुटा पाए.

'भारत बंद' की राष्ट्रव्यापी सफलता ने भाजपा के हाथ-पैर फुला दिए : अखिलेश यादव
अखिलेश यादव और पीएम मोदी (Photo Credits-PTI)

लखनऊ, 28 सितंबर : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने केन्द्र के नये विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों द्वारा सोमवार को आहूत 'भारत बंद' को सफल करार दिया और कहा कि 'भारत बंद' की राष्ट्रव्यापी सफलता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हाथ-पैर फुला दिए हैं और भाजपा के नेता व समर्थक घर से निकलने का साहस नहीं जुटा पाए.

सपा प्रमुख ने सोमवार की देर रात ट्वीट किया,“ ‘भारत बंद’ की राष्ट्रव्यापी सफलता ने सत्तारूढ़ भाजपा के हाथ-पैर फुला दिए हैं. भाजपा के नेता एवं समर्थक आज घर से निकलने का साहस नहीं जुटा पाए. भाजपा चुनाव जीतने के लिए जिन पूंजीपतियों की ऋणी रही है उनके इशारे पर ही काम कर रही है.'' गौरतलब है कि केन्द्र के नये विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों द्वारा सोमवार को आहूत 'भारत बंद' का उत्तर प्रदेश में मिला-जुला असर दिखा. यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी 28 सितंबर को विशेष गुणों वाली 35 फसलों की किस्में राष्ट्र को समर्पित करेंगे

राज्य के प्रमुख विपक्षी दलों- समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस ने किसानों के इस भारत बंद का समर्थन किया था. मुजफ्फरनगर में पांच सितंबर को आयोजित किसान महापंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा ने केन्द्र के नये विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ 27 सितंबर, सोमवार को 'भारत बंद' का आह्वान किया था.

आनन्द

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2021 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).