देश की खबरें | राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने एलजीबीटी प्रकोष्ठ बनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने सोमवार को अपने ‘एलजीबीटी’ (समलैंगिकों और ट्रांसजेंडर के लिए) प्रकोष्ठ का गठन किया और इस तरह का कदम उठाने वाला देश का पहला राजनीतिक दल होने का दावा किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, पांच अक्टूबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने सोमवार को अपने ‘एलजीबीटी’ (समलैंगिकों और ट्रांसजेंडर के लिए) प्रकोष्ठ का गठन किया और इस तरह का कदम उठाने वाला देश का पहला राजनीतिक दल होने का दावा किया।

महाराष्ट्र सरकार के जल संसाधन मंत्री और प्रदेश राकांपा अध्यक्ष जयंत पाटिल ने प्रकोष्ठ की घोषणा की तथा एलजीबीटी समुदाय के सदस्यों के साथ समान व्यवहार की वकालत की।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: एलजेपी और JDU में मचे घमासान पर कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा, कुछ समझ में आया ?.

उन्होंने प्रिया पाटिल को इस प्रकोष्ठ की प्रदेश इकाई का प्रमुख नियुक्त किया।

जयंत पाटिल के हवाले से राकांपा ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘राकांपा ने सबसे पहले युवती प्रकोष्ठ बनाया था। अब उसने वंचित तबके के साथ न्याय के लिए एलजीबीटी प्रकोष्ठ बनाया है।’’

यह भी पढ़े | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, शिक्षकों के 14 हजार 580 पदों पर जल्द होगी नियुक्ति.

पाटिल ने यहां पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम में इस बाबत घोषणा की जिसमें राकांपा की लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले भी उपस्थित थीं।

बयान में कहा गया कि प्रिया पाटिल के अलावा प्रकोष्ठ में 13 अन्य पदाधिकारी होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\