खेल की खबरें | राष्ट्रीय खेल: हरियाणा ने पुरुष, ओडिशा ने महिला वर्ग में रग्बी सेवंस टीम का स्वर्ण जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. हरियाणा की पुरुष टीम ने राष्ट्रीय खेलों के रग्बी सेवंस स्पर्धा में शुक्रवार को यहां फाइनल में महाराष्ट्र को हराया, जबकि ओडिशा की महिला टीम ने बिहार को हराकर स्वर्ण पदक की हैट्रिक पूरी की।

देहरादून, 31 जनवरी हरियाणा की पुरुष टीम ने राष्ट्रीय खेलों के रग्बी सेवंस स्पर्धा में शुक्रवार को यहां फाइनल में महाराष्ट्र को हराया, जबकि ओडिशा की महिला टीम ने बिहार को हराकर स्वर्ण पदक की हैट्रिक पूरी की।

हरियाणा ने पुरुषों के फाइनल में महाराष्ट्र को 22-7 से हराया, जबकि महिलाओं के फाइनल में ओडिशा ने बिहार को 29-5 से रौंदा।

महाराष्ट्र ने मैच की शुरुआत में हरियाणा को बड़ी चुनौती दी और एक समय स्कोर 7-7 की बराबरी पर था। हरियाणा ने हालांकि इसके बाद अपने खेल के स्तर को ऊंचा करते हुए महाराष्ट्र को कोई मौका नहीं दिया।

बिहार ने गोवा में हुए राष्ट्रीय खेलों में ओडिशा की महिला टीम को 12-7 से हराया था लेकिन शुक्रवार को फाइनल में बिहार के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी रही और ओडिशा ने आसानी से जीत दर्ज कर ली।

पुरुषों के कांस्य पदक मैच में ओडिशा ने 0-10 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए पश्चिम बंगाल को 26-10 से मात दी।

महिलाओं के तीसरे स्थान के मैच में महाराष्ट्र ने दिल्ली को 17-10 से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now