देश की खबरें | राष्ट्रीय खेल पुरस्कार : मंत्रालय ने समयसीमा 22 जून तक बढाई, स्वयं नामांकन की अनुमति
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिये आवेदन जमा करने की तारीख 22 जून तक बढा दी है । इसके साथ ही कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू लॉकडाउन में प्रस्तावक मिलने में होने वाली कठिनाइयों के मद्देनजर खिलाड़ियों को स्वयं के नामांकन की अनुमति भी दे दी है ।
नयी दिल्ली, तीन जून खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिये आवेदन जमा करने की तारीख 22 जून तक बढा दी है । इसके साथ ही कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू लॉकडाउन में प्रस्तावक मिलने में होने वाली कठिनाइयों के मद्देनजर खिलाड़ियों को स्वयं के नामांकन की अनुमति भी दे दी है ।
नामांकन प्रक्रिया पूरी करने का बुधवार को आखिरी दिन था लेकिन समय सीमा बढा दी गई। इसके साथ ही प्रक्रिया में भी रियायत दी गई है ।
मंत्रालय के एक सर्कुलर में कहा गया ,‘‘ हमने पुरस्कार योजना में अधिकारियों या व्यक्तियों की अनुशंसा पर भेजे गए आवेदन ही जमा करने का नियम खत्म कर दिया है । फार्म में इस हिस्से को खाली छोड़ा जा सकता है ।’’
मंत्रालय ने महामारी के कारण इस साल सिर्फ ईमेल से आवेदन मंगवाये थे ।
खेल पुरस्कार आवेदन के नियमों के तहत वे ही आवेदन मान्य होते हैं जिनके लिये राष्ट्रीय महासंघ, खेल बोर्ड या पूर्व पुरस्कार विजेताओं ने अनुशंसा की हो ।
अब रियायत के बाद वे खिलाड़ी भी आवेदन कर सकेंगे जिनके नाम राष्ट्रीय खेल महासंघ ने नहीं भेजे हैं और उन्हें पूर्व विजेताओं से समर्थन भी हासिल नहीं है ।
हर साल महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ये पुरस्कार दिये जाते हैं ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2020 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

