देश की खबरें | राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली से वार्ता की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा सहयोग को और बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार को वार्ता की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 सितम्बर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा सहयोग को और बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार को वार्ता की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वार्ता दोनों देशों के बीच समग्र सामरिक संबंधों को बढ़ाने के तरीकों पर केंद्रित थी।

यह भी पढ़े | केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले मुंबई में कंगना रनौत के घर पहुंचे: 10 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इससे पूर्व दिन में पार्ली अंबाला वायुसेना अड्डे पर हुए एक समारोह में शामिल हुई थी जहां पांच राफेल लड़ाकू विमानों को औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया।

समारोह के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्ली ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का बीजेपी पर हमला, कहा- सुशांत सिंह राजपूत की मौत को बिहार चुनाव के लिए ट्रंप कार्ड बना रही है पार्टी.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्ली ने कहा कि फ्रांस की वैश्विक सैन्य आपूर्ति श्रृंखला के साथ भारतीय रक्षा उद्योग को एकीकृत करने के लिए फ्रांस पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत और फ्रांस दोनों देश रक्षा संबंधों में एक नया अध्याय लिख रहे हैं।

पांच राफेल विमानों की पहली खेप 29 जुलाई को भारत पहुंची थी। इससे करीब चार साल पहले भारत ने फ्रांस के साथ 59,000 करोड़ रुपये की लागत से ऐसे 36 विमानों की खरीद के लिए अंतर सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\