जरुरी जानकारी | मध्य प्रदेश में सोमवार से फिर खुल जाएंगे राष्ट्रीय उद्यान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश सरकार ने घरेलू यात्रियों के लिए अगले सप्ताह से राज्य के राष्ट्रीय उद्यानों को फिर से खोलने का फैसला किया है।

मुंबई, 13 जून मध्य प्रदेश सरकार ने घरेलू यात्रियों के लिए अगले सप्ताह से राज्य के राष्ट्रीय उद्यानों को फिर से खोलने का फैसला किया है।

मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड (एमपीटीबी) ने एक बयान में कहा कि राज्य के वन विभाग ने 15 जून से राष्ट्रीय उद्यानों को फिर से खोलने के लिए एक परिपत्र जारी किया है और उद्यानों का बफर जोन मानसून के दौरान खुला रहेगा।

यह भी पढ़े | RSMSSB Recruitment 2020: लैब टेक्निशियन और असिस्टेंट रेडियोग्राफर के 2,177 पदों पर भर्ती, 18 जून से करें अप्लाई.

राज्य सरकार ने पर्यटन स्थलों पर पर्यटन विकास निगम के होटलों, रिसॉर्ट और कई निजी संपत्तियों को फिर से खोल दिया है।

बयान में कहा गया कि पर्यटन के लिए काफी प्रचार किया जा रहा है और पर्यटन को खोलने से सामान्य स्थिति में लौटने का एहसास मिलेगा।

यह भी पढ़े | FACT CHECK: Sir Ganga Ram Hospital के नाम से वायरल हो रहे पर्चे में कोरोना से निपटने के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल की दी गई सलाह, अस्पताल ने बताया फर्जी.

एमपीटीबी की अतिरिक्त प्रबंध निदेशक सोनिया मीणा ने कहा, ‘‘हम वन्यजीव, विरासत, तीर्थयात्रा, छुट्टियां और साहसिक पर्यटन जैसे स्थलों को खोलने के बाद काफी संभावनाएं देख रहे हैं।’’

इस दौरान स्वास्थ्य सुरक्षा और स्वच्छता के संबंध में गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि एमपीटीबी मुख्य रूप से मध्य प्रदेश और पड़ोसी राज्यों के लोगों को आकर्षित करना चाहता है।

मीणा ने कहा कि मध्य प्रदेश पांच राज्यों से घिरा हुआ है और उन राज्यों के लोगों के लिए कार से यात्रा करना बहुत आसान है।

मध्य प्रदेश के अलावा, राजस्थान जैसे राज्यों ने घरेलू आगंतुकों के लिए पर्यटन स्थलों को फिर से खोल दिया है, जबकि उत्तराखंड ने पर्यटकों के लिए सीमित स्थानों पर अनुमति दी है।

कर्नाटक, केरल और उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य राज्य भी घरेलू पर्यटन की इजाजत देने के लिए कदम उठा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज