खेल की खबरें | राष्ट्रीय खेलों:गोवा के विंडसर्फर कोएल्हो भव्य उद्घाटन समारोह में मोदी को मशाल सौंपेगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को कहा कि गोवा में जन्मी भारतीय पेशेवर विंड सर्फर कात्या इडा कोएल्हो गुरुवार को यहां 37वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मशाल सौंपेंगी।
पणजी, 24 अक्टूबर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को कहा कि गोवा में जन्मी भारतीय पेशेवर विंड सर्फर कात्या इडा कोएल्हो गुरुवार को यहां 37वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मशाल सौंपेंगी।
सावंत ने कहा ‘‘फतोर्दा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पांच घंटे तक चलने वाले भव्य उद्घाटन समारोह में सुखविंदर सिंह और राज्य की हेमा सरदेसाई सहित प्रसिद्ध कलाकार प्रदर्शन करेंगे।’’
इसमें भाग लेने वाली 28 टीमों के एथलीट परेड करेंगे। 26 अक्टूबर से नौ नवंबर तक चलने वाले इस महाकुंभ में विभिन्न खेलों के लगभग 10,000 एथलीट भाग लेंगे।
सावंत ने कहा, इसमें 600 कलाकार भाग लेंगे जो राष्ट्रीय एकता की थीम पर आधारित होगा।
सावंत ने कहा, ‘‘अरुणाचल प्रदेश, असम और ओडिशा के खेल मंत्री उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हम वर्ष 2009 से इन खेलों के आयोजन का इंतजार कर रहे थे। 12 साल बाद हम इन खेलों की मेजबानी कर रहे हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)