COVID-19 महामारी से लड़ रहे चिकित्सा कर्मियों को सम्मानित करेगा मंगल ग्रह पर जाने वाला NASA का अगला रोवर
प्रक्षेपण से एक महीने पहले अंतरिक्ष एजेंसी ने बुधवार को ‘पर्सेवेरेंस’ नाम के रोवर से स्मारक रूप में एक प्लेट जोड़ने का खुलासा किया. कैलिफोर्निया में नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर मैट वालेस ने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल कर्मी प्रक्षेपण की तैयारियों के दौरान हमें सुरक्षित रखने के लिए अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे हैं.
Coronavirus Worries, 18 June: प्रक्षेपण से एक महीने पहले अंतरिक्ष एजेंसी ने बुधवार को ‘पर्सेवेरेंस’ नाम के रोवर से स्मारक रूप में एक प्लेट जोड़ने का खुलासा किया. रोवर टीम ने इसे कोविड-19 (Covid-19) पर्सेवेरेंस प्लेट का नाम दिया है जिसे पिछले कुछ महीनों में बनाया गया है. काली और सफेद एलुमीनियम की सर्पिल आकार की यह प्लेट सबसे ऊपर लगाई गई है जो चिकित्सा समुदाय का एक प्रतीक है.
कैलिफोर्निया में नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर मैट वालेस ने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल कर्मी प्रक्षेपण की तैयारियों के दौरान हमें सुरक्षित रखने के लिए अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे हैं.
उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘इसने हमें प्रेरित किया. हम उम्मीद करते हैं कि इस प्लेट और इस मिशन के जरिए हम बदले में थोड़ा बहुत भी उन्हें प्रेरित कर पाएं.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2020 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

