देश की खबरें | नार्को-टेरर माड्यूल का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों ने नशीले पदार्थों की तस्करी के पैसे से आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले एक नार्को-टेरर माड्यूल का पर्दाफाश कर प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
श्रीनगर, एक जून जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों ने नशीले पदार्थों की तस्करी के पैसे से आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले एक नार्को-टेरर माड्यूल का पर्दाफाश कर प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि ये सभी पाकिस्तान में रह रहे अपने आकाओं के साथ करीबी संपर्क में थे और मादक पदार्थें की तस्करी, हथियार पहुंचाने और जैश के आतंकवादियों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने में शामिल थे।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुख्ता जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने इन्हें जिले के चंदूरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मुद्दसीर फय्याज, शबीर गनइ, सगीर अहमद पोस्वाल, इसहाक भट्ट, अर्शिद थोकर के रूप में हुई है जबकि एक नाबालिग की पहचान गुप्त रखी गई है।
यह भी पढ़े | दुनिया में 7वां सर्वाधिक कोरोना वायरस प्रभावित लोगों का देश बना भारत, कुल सक्रिय मामलों की संख्या 93,322.
अधिकारी ने बताया, '' इन लोगों के पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार, चीन में बनी एक पिस्तौल, एक हथगोला, एक किलोग्राम हेरोइन और 1,55,000 रुपये नकद जब्त किए गए।
उन्होंने कहा, ''इस बरामदगी से मादक पदार्थों के तस्करों और आतंकवादियों के बीच के सबंध का पर्दाफाश हुआ।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)