England Women's National Cricket Team vs Ireland Women's National Cricket Team, Women's T20 World Cup 2026 8th Match Live Scorecard Update: इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 का आठवां मुकाबला आज यानी 16 जून को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला साउथम्प्टन (Southampton) के द रोज बाउल (The Rose Bowl) में खेला जा रहा हैं. इंग्लैंड महिला टीम ने अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका महिला टीम को 87 रन से हराया था. वहीं आयरलैंड महिला टीम को स्कॉटलैंड महिला टीम के खिलाफ 40 रन से हार का सामना करना पड़ा था. अब इंग्लैंड महिला टीम लगातार दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरी है, जबकि आयरलैंड महिला टीम टूर्नामेंट में अपना खाता खोलने की कोशिश कर रही है. इंग्लैंड महिला टीम की कप्तानी नैट स्किवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) कर रही हैं, जबकि आयरलैंड महिला टीम की कमान गैबी लुईस (Gaby Lewis) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: NZ-W vs SL-W T20 World Cup 2026 7th Match Live Streaming In India: आज पहली जीत की तलाश में भिड़ेंगी न्यूजीलैंड और श्रीलंका, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त
इंग्लैंड महिला और आयरलैंड महिला टीम के बीच इस मुकाबले में दोनों टीमें अलग-अलग लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी हैं. इंग्लैंड महिला टीम जीत के साथ सेमीफाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ाना चाहेगी. वहीं आयरलैंड महिला टीम अपनी पहली जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में वापसी की उम्मीद बनाए रखना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ग्रुप बी की अंक तालिका के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 4 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें इंग्लैंड महिला टीम ने 3 मैच जीते हैं, जबकि आयरलैंड महिला टीम को 1 मुकाबले में जीत मिली है. दोनों टीमों के बीच सबसे हालिया मुकाबला सितंबर 2024 में खेला गया था, जिसमें आयरलैंड ने जीत दर्ज की थी. ऐसे में इंग्लैंड इस हार का हिसाब चुकता करना चाहेगा.
इंग्लैंड महिला टीम में नैट स्किवर-ब्रंट, डेनिएल वायट, हीदर नाइट और सोफी एक्लेस्टोन जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में फ्रेया केम्प और लॉरेन बेल अहम भूमिका निभा सकती हैं. दूसरी तरफ आयरलैंड महिला टीम में गैबी लुईस, ऑर्ला प्रेंडरगास्ट और एमी हंटर जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं. गेंदबाजी में एवा कैनिंग और कारा मरे टीम को मजबूती प्रदान करती हैं.
द रोज बाउल की पिच इस मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकती है. यहां की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए संतुलित मानी जाती है. नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलने की संभावना रहती है. वहीं जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, स्पिनरों और धीमी गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है. ऐसे में 160 से 170 रन का स्कोर इस विकेट पर प्रतिस्पर्धी माना जा सकता है.
नोट: इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY