India National Cricket Team Star Batters Rohit Sharma and Virat Kohli Record: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार यानी 19 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन (London) के लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम (Lords Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने टीम इंडिया को चार विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही तीन मैच की सीरीज में इंग्लैंड की टीम ने 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे वनडे मुकाबले में दोनों टीमें सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Rohit Sharma Retirement: क्या लॉर्ड्स में खेलेंगे अपना आखिरी वनडे? रिपोर्ट में रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर बड़ा दावा
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर इतिहास रचने के बेहद करीब हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच तीसरा और निर्णायक मुकाबला 19 जुलाई को लंदन (London) के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's Cricket Ground) में खेला जाएगा. इस मुकाबले में टीम इंडिया की अनुभवी जोड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर सकती है. आइए जानते हैं दोनों दिग्गज किस रिकॉर्ड के करीब हैं.
लॉर्ड्स में रोहित शर्मा और विराट कोहली बनाएंगे नया इतिहास
भारत के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली अब तक बतौर जोड़ी 399 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके हैं. ऐसे में लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा वनडे दोनों का भारत के लिए बतौर जोड़ी 400वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा. इस ऐतिहासिक उपलब्धि तक पहुंचने वाली यह पहली भारतीय जोड़ी होगी.
सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ को पहले ही छोड़ चुके हैं पीछे
रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी पहले ही भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की जोड़ी को पीछे छोड़ चुकी है. सचिन और द्रविड़ ने भारत के लिए बतौर जोड़ी 391 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले थे. अब रोहित और विराट 400 मैच खेलने वाले पहले भारतीय बल्लेबाजों की जोड़ी बनने जा रहे हैं. भारत के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली जोड़ियों की सूची में राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली तीसरे स्थान पर हैं. इस जोड़ी ने एक साथ 369 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले थे.
विश्व क्रिकेट में किस जोड़ी का है सबसे बड़ा रिकॉर्ड?
अगर विश्व क्रिकेट की बात करें तो श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने की जोड़ी सबसे आगे है. दोनों ने साथ मिलकर 550 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं. वहीं दूसरे स्थान पर महेला जयवर्धने और तिलकरत्ने दिलशान की जोड़ी है, जिन्होंने 426 अंतरराष्ट्रीय मैच साथ खेले हैं.
निर्णायक मुकाबले में रहेगी सभी की नजर
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे भारतीय समयानुसार शाम 3:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 3:00 बजे होगा. सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है, इसलिए यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होगा. रोहित शर्मा और विराट कोहली से एक बार फिर बड़ी पारियों की उम्मीद रहेगी. हाल के दिनों में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलें लगाई गई हैं, लेकिन उनके अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.













QuickLY