EPFO UAN Activation: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) से जुड़ी प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है. अब नए UAN जनरेट करने और पहली बार UAN एक्टिवेट करने की सुविधा EPFO के पारंपरिक ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध नहीं होगी. संगठन ने इन दोनों सेवाओं को पूरी तरह सरकार के UMANG ऐप पर शिफ्ट कर दिया है, जहां Aadhaar Face Authentication (FAT) के जरिए पहचान सत्यापित की जाएगी. EPFO के मुताबिक यह बदलाव सिस्टम की सुरक्षा बढ़ाने और ऑनलाइन सेवाओं को अधिक तेज व भरोसेमंद बनाने के लिए किया गया है. EPFO New Update: ईपीएफओ का बड़ा प्लान! स्वरोजगार, गिग और असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को भी मिल सकता है PF और पेंशन का लाभ
अब मोबाइल ऐप के जरिए होगा UAN एक्टिवेशन
EPFO की नई व्यवस्था के तहत पहली बार UAN एक्टिवेट करने वाले कर्मचारियों को स्मार्टफोन के जरिए बायोमेट्रिक फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा. इससे पहचान संबंधी धोखाधड़ी की संभावना कम होगी और नए कर्मचारियों के लिए प्रक्रिया अधिक सुरक्षित और आसान बनेगी. यह बदलाव उन सभी नए कर्मचारियों पर लागू होगा जिन्हें नया UAN बनवाना है या जिनका UAN पहली बार एक्टिवेट किया जा रहा है.
UMANG ऐप से UAN एक्टिवेट करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
UMANG ऐप डाउनलोड करें और रजिस्टर करें
सबसे पहले Google Play Store या Apple App Store से UMANG ऐप डाउनलोड करें. इसके बाद आधार से जुड़े मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन करें और भविष्य में लॉगिन के लिए 4 अंकों का M-PIN सेट करें.
EPFO सर्विस चुनें
ऐप में लॉगिन करने के बाद सर्च बॉक्स में EPFO खोजें. इसके बाद "UAN Services Through Face Auth" सेक्शन में जाकर "UAN Activation" विकल्प चुनें.
जरूरी जानकारी दर्ज करें
अब अपना UAN नंबर, आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें. इसके बाद OTP प्राप्त करने के लिए अनुरोध करें.
Aadhaar Face Authentication पूरा करें
OTP दर्ज करने के बाद ऐप आपको Aadhaar Face RD App इंस्टॉल करने के लिए कहेगा. इंस्टॉल होने के बाद मोबाइल कैमरे से फेस स्कैन करें. सफल स्कैन होने पर स्क्रीन पर हरे रंग का संकेत दिखाई देगा.
अंतिम सत्यापन और एक्टिवेशन
फेस ऑथेंटिकेशन सफल होने के बाद स्क्रीन पर नाम और जन्मतिथि जैसी जानकारी दिखाई देगी. सभी विवरण जांचकर सबमिट करें. इसके बाद EPFO की ओर से SMS के जरिए एक अस्थायी पासवर्ड भेजा जाएगा, जिससे आपका UAN सफलतापूर्वक एक्टिवेट हो जाएगा.
ऐसे करें UAN एक्टिवेशन का स्टेटस चेक
UMANG ऐप में दोबारा "UAN Allotment and Activation" सेक्शन में जाएं. यहां अपनी जानकारी दर्ज करने पर यदि आपका UAN एक्टिवेट हो चुका होगा तो स्क्रीन पर उसका स्टेटस दिखाई देगा.
EPF पर मिलेगा 8.25% ब्याज
इस बदलाव के साथ EPFO ने वित्त वर्ष के लिए EPF और VPF जमा राशि पर 8.25% ब्याज दर भी बरकरार रखी है. यह लगातार तीसरा वर्ष है जब यही ब्याज दर लागू रहेगी.
मौजूदा नियमों के अनुसार EPF खाताधारकों को अपने खाते में कम से कम 25% बैलेंस बनाए रखना होता है. वहीं रिटायरमेंट से पहले अधिकतम 75% तक की आंशिक निकासी की अनुमति है. पुराने टैक्स सिस्टम के तहत कर्मचारी हर साल धारा 80C के अंतर्गत 1.5 लाख रुपये तक के EPF योगदान पर टैक्स छूट का लाभ भी ले सकते हैं.













QuickLY