देश की खबरें | त्रिपुरा के एक दूरस्थ गांव के निवासियों के नाम मिजोरम की मतदाता सूची में शामिल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अगरतला, 20 अगस्त उत्तरी त्रिपुरा के मिजोरम की सीमा से लगे एक गांव फूलदुंगसी के कम से कम 130 लोगों के नाम पड़ोसी राज्य की मतदाता सूची में शामिल कर दिए गए हैं।

फूलदुंगसी त्रिपुरा की जाम्पुई पहाड़ियों पर स्थित है।

यह भी पढ़े | कोरोना के केरल में 1968 नए मामले पाए गए: 20 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उत्तर त्रिपुरा के जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कंचनपुर की उप-संभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम), चांदनी चंद्रन ने कहा कि मिजोरम के हाचेक एसटी निर्वाचन क्षेत्र के भाग 37 का सावधानीपूर्वक निरीक्षण करने पर यह पाया गया कि फूलदुंगसी गांव के 130 लोगों के नाम मिजोरम के हाचेक एसटी निर्वाचन क्षेत्र में जोड़ दिए गए हैं।

एसडीएम ने 17 अगस्त को लिखे पत्र में कहा कि फूलदुंगसी ग्रामीण परिषद को ‘‘ ज़ाम्पुई फूलदुंगसी के रूप में मिजोरम के हाचेक निर्वाचन क्षेत्र में शामिल कर दिया गया।’’

यह भी पढ़े | Corona pandemic: पंजाब के कंटेनमेंट जोन्स के 27.7 प्रतिशत लोगों में COVID-19 ऐंटीबॉडी पॉजिटिव पाई गई.

मीडिया को मिले पत्र में कहा गया कि 130 मतदाता, जिनके नाम मिजोरम के मतदाता सूची में शामिल हैं, वे त्रिपुरा के निवासी हैं और उनके नाम त्रिपुरा की मतदाता सूची में भी शामिल हैं। साथ ही उनके नाम फूलदुंगसी ग्राम परिषद के रेजिडेंसी (आरओआर) के रजिस्टर में भी शामिल है और वे कंचनपुर उपसंभाग के तहत फूलदुंगसी राशन की दुकान से राशन लेते हैं।

एसडीएम ने पत्र में कहा कि मिजोरम और त्रिपुरा के बीच सीमा का सटीक सीमांकन करने की तत्काल आवश्यकता है, जिसमें त्रिपुरा का पूरा फुलदुंग्सी ग्रामीण परिषद शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)