देश की खबरें | नाल्सा करेगा इस साल 10 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय विधिक सहायता प्राधिकरण (नाल्सा) इस साल 10 जुलाई को दूसरी ‘ राष्ट्रीय लोक अदालत’ का आयोजन करेगा।

नयी दिल्ली, आठ जुलाई राष्ट्रीय विधिक सहायता प्राधिकरण (नाल्सा) इस साल 10 जुलाई को दूसरी ‘ राष्ट्रीय लोक अदालत’ का आयोजन करेगा।

नाल्सा की एक विज्ञप्ति के अनुसार इस साल 11 सितंबर एवं 11 दिसंबर को दो और ‘राष्ट्रीय लोक अदालत’ का आयोजन करेगा।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘ 33 एसएलएसए (राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण)/ एचसीएलएससी (उच्च न्यायालय विधिक सेवाएं समिति) में 10 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। केरल ने लोक अदालत की तारीख नौ जुलाई कर ली है। ’’

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘ इसके अलावा, तीन एसएलएसए ने राष्ट्रीय लोक अदालत स्थगित कर दिया है: महाराष्ट्र एक अगस्त को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाएगा जबकि दादर एवं नागर हवेली 18 जुलाई को और कर्नाटक 14 अगस्त का इसका आयोजन करेगा।’’

राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को एसएलएसए और एचसीएलए को कोविड-19 संबंधित नियमों का पालन करने को कहा गया है।

विज्ञप्ति के अनुसार कोरोना महामारी के मद्देनर आगामी लोक अदालत कोविड-19 नियमों के अनुपालन के साथ डिजिटल तरीके से आयोजित की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pahalgam Terror Attack Anniversary: पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर Razdan Pass पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, जान गंवाने वाले पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि; VIDEO

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Preview: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Mumbai-Pune Expressway: ब्रिज मरम्मत के चलते मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 23-24 अप्रैल को 3 घंटे के लिए यातायात रहेगा बंद, यात्रियों के लिए एडवायजरी; चेक डिटेल्स