एजेंसी न्यूज

नई दिल्ली: उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने RAF के 28वें स्थापना दिवस पर बल के कर्मचारियों को दी बधाई

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रैपिड एक्शन फोर्स के 28वें स्थापना दिवस पर बल के कर्मचारियों को बुधवार को बधाई दी है. रैपिड एक्शन फोर्स केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का हिस्सा है और इसका गठन खास तौर पर दंगे और दंगे जैसे स्थितियों से निपटने के लिये किया गया. इसमें 15 बटालियन हैं.

नई दिल्ली: उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने RAF के 28वें स्थापना दिवस पर बल के कर्मचारियों को दी बधाई
राज्यसभा सभापति एम. वेंकैया नायडू ( फोटो क्रेडिट- ANI)

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर: उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू (M. Venkaiah Naidu) ने रैपिड एक्शन फोर्स (Rapid Action Force) के 28वें स्थापना दिवस पर बल के कर्मचारियों को बुधवार को बधाई दी है. रैपिड एक्शन फोर्स केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (Central Reserve Police) का हिस्सा है .

इसका गठन खास तौर पर दंगे और दंगे जैसे स्थितियों से निपटने के लिये किया गया. इसमें 15 बटालियन हैं. उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू को उद्धृत करते हुए ट्वीट किया.

यह भी पढ़ें: Tamil Nadu Assembly Election 2021: तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने की घोषणा, कहा- AIADMK के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे पलानीस्वामी

उन्होंने कहा कि, "मैं रैपिड एक्शन फोर्स की 28 वीं वर्षगांठ पर बल के साहसी और समर्पित अधिकारियों, जवानों, उनके परिजनों तथा बल के भूतपूर्व सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूं. प्राकृतिक आपदा या कानून व्यवस्था की आपात स्थिति में आप ही नागरिकों के लिए आशा की पहली किरण होते हैं."

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2020 11:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).